फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokayukta police quiz ex MUDA Commissioner PS Kantharaju news in hindi

MUDA Scam: मुडा केस में लोकायुक्त पुलिस ने पूर्व आयुक्त से पूछे सवाल, सिद्धारमैया-उनकी पत्नी समेत कई हैं आरोपी

Thu, 28 Nov 2024 01:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Nov 2024 01:59 PM IST
सार

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय इस घोटाले की जांच कर रही है। मुडा शहरी विकास के दौरान अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी। 50:50 नाम की इस योजना में जमीन खोने वाले लोग विकसित भूमि के 50% के हकदार होते थे। यह योजना 2009 में पहली बार लागू की गई थी। जिसे 2020 में उस वक्त की भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

विज्ञापन
Lokayukta police quiz ex MUDA Commissioner PS Kantharaju news in hindi
कर्नाटक लोकायुक्त - फोटो : Karnataka Lokayukta

विस्तार

मुडा साइट आवंटन मामले की जांच कर रही लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को अपने पूर्व आयुक्त पीएस कंथाराजू से पूछताछ की। सितंबर 2017 से लेकर नवंबर 2019, दो से अधिक वर्षों तक कंथाराजू मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) आयुक्त थे। जांच के विवरण साझा नहीं किए गए हैं। बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती बीएम और उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी समेत कई इस मामले के आरोपी हैं। कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय इस घोटाले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मुडा शहरी विकास के दौरान अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी। 50:50 नाम की इस योजना में जमीन खोने वाले लोग विकसित भूमि के 50% के हकदार होते थे। यह योजना 2009 में पहली बार लागू की गई थी। जिसे 2020 में उस वक्त की भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। सरकार द्वारा योजना को बंद करने के बाद भी मुडा ने 50:50 योजना के तहत जमीनों का अधिग्रहण और आवंटन जारी रखा। सारा विवाद इसी से जुड़ा है। आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को इसी के तहत लाभ पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पत्नी की तीन एकड़ और 16 गुंटा भूमि  मुडा द्वारा अधिग्रहित की गई। इसके बदले में एक महंगे इलाके में 14 साइटें आवंटित की गईं। मैसूर के बाहरी इलाके में यह जमीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी ने 2010 में उपहार स्वरूप दी थी। आरोप है कि मुडा ने इस जमीन का अधिग्रहण किए बिना ही देवनूर तृतीय चरण की योजना विकसित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed