फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokayukta launches raids on four government officials in Karnataka news in hindi

Karnataka: चार सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर लोकायुक्त की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला

Thu, 21 Nov 2024 01:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

लोकायुक्त के अधिकारी इन सरकारी अधिकारियों के दस्तावेजों, संपत्तियों, नकदी और अन्य मूल्यवान चीजों की गहन जांच कर रहे हैं।पिछले 10 दिनों में भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था की यह दूसरी छापेमारी है।

विज्ञापन
Lokayukta launches raids on four government officials in Karnataka news in hindi
लोकायुक्त ने की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक लोकायुक्त ने राज्य के चार विभागों के चार अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों के बाद छापेमारी की। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति रखने के मामलों की जांच के तहत की जा रही है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, बंगलूरू, मांड्या और चिक्कबल्लापुर समेत 25 स्थानों पर छापेमारी जारी है। अधिकारियों ने खान और भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ भूविज्ञानी कृष्णावेनी एम सी, कावेरी नीरावरी निगम के सतही जल डेटा केंद्र के प्रबंध निदेशक महेश, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक एनके थिप्पेस्वामी और संयुक्त उत्पाद आयुक्त कार्यालय में उत्पाद अधीक्षक मोहन के. की संपत्तियों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त के अधिकारी इन सरकारी अधिकारियों के दस्तावेजों, संपत्तियों, नकदी और अन्य मूल्यवान चीजों की गहन जांच कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान नकदी और आभूषण बरामद किए गए। पिछले 10 दिनों में भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था की यह दूसरी छापेमारी है। 12 नवंबर को लोकायुक्त नौ सरकारी अधिकारियों की संपत्तियों पर छापा मारा था। इस छापेमारी में उन्होंने 22.5 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया था। अधिकारियों ने इस दौरान बेलगावी, हावेरी, दावणगेरे, कालाबुरागी, मैसूरु, रामनगर और धारवाड़ समेत 40 स्थानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed