फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok saha chunav 2019: PM Modi BJP rally today in Uttar Pradesh, attacks on Congress and SP Akhilesh

पीएम मोदी ने बताए 'पंजे' के पांच खतरे- भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद, वंशवाद और कुशासन 

Sat, 04 May 2019 12:52 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 04 May 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
lok saha chunav 2019: PM Modi BJP rally today in Uttar Pradesh, attacks on Congress and SP Akhilesh
पीएम मोदी - फोटो : twitter

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के खिलाफ गरजे, वहीं मायावती और बहुजन समाज पार्टी के लिए थोड़ी नरमी दिखाई। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वोटकटवा बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने शायराना अंदाज में विरोधियों पर वार करते हुए कहा कि न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। उन्होंने महागठबंधन को महामिलावट बताते हुए उससे देश को होने वाले पांच खतरे गिनाए- भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद, वंशवाद और कुशासन। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि 

  • चार चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे।
    विज्ञापन

     
  • उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए। 
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  • अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहनजी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहनजी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती है।
     
  • समाजवादी पार्टी ने मायावती को अंधेरे में रखा। सपा ने गठबंधन के बहाने बसपा के साथ धोखा किया। कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी के मंच पर जा रहे हैं। 
     
  • चुनाव के बाद झूठे महामिलावटी लोगों का सच सामने आएगा। कांग्रेस ने झूठ के पुलिंदे का नाम राफेल दे दिया। कांग्रेस का केवल एक ही लक्ष्य है, मोदी की छवि बिगाड़ना। 
     
  • नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है।  ये मोदी पांच दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है।

     
  • कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए।
     
  • कांग्रेस के नामदार किसानों की जमीन पर ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करते हैं और फिर उसको हड़प लेते हैं। किसानों से जमीन लेते हैं फैक्ट्री के नाम पर और उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं। यहां अमेठी में तो यही हुआ था ना!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed