फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha: TMC MP Mahua Moitra attack on BJP led Government

Lok Sabha: 'द्रौपदी की तरह मेरा चीरहरण हो रहा था और जनता कृष्ण बन गई...', भाजपा सरकार पर बरसीं महुआ मोइत्रा

Mon, 01 Jul 2024 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Jul 2024 07:57 PM IST
सार

Lok Sabha: टीएमसी सासंद महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया, लेकिन उन्हें बैठाने के चक्कर में सत्ताधारी भाजपा के 63 सांसदों को जनता ने स्थाई रूप से घर में बैठा दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha:  TMC MP Mahua Moitra attack on BJP led Government
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : एएनआई/संसद टीवी

विस्तार

18वीं लोकसभा के पहले संसदीय सत्र में आज का दिन हंगामेदार रहा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होने आरोप लगाया कि हालिया आम चुनावों के दौरा और उससे कुछ समय पहले तक सत्ता पक्ष उनका चीरहरण कर रहा था, लेकिन जनता उनके लिए कृष्ण बनकर आई।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अपने संबोधन के लिए खड़ी हुईं टीएमसी सांसद ने कहा, मुझे इस सदन में बोलने नहीं दिया गया, लेकिन मुझे बैठाने के चक्कर में सत्ताधारी भाजपा के 63 सांसदों को जनता ने स्थाई रूप से घर में बैठा दिया है और देश की जनता ने भाजपा को 303 से 240 सीट पर समेट दिया है। 
विज्ञापन


तृणमूल सांसद ने कहा, द्रौपदी की तरह मेरा चीरहरण हो रहा था। लेकिन जनता मेरे लिए कृष्ण बन गई। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री सर मैं आपसे विनती करती हूं कि आप यहां एक घंटे से हैं, मेरी बात भी सुनते हुए जाइए। डरिए मत। आप मेरे क्षेत्र में दो बार आए, आज तो सुनते जाइए सर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से सांसद मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आप घुस-घुसकर मारने वाले थे। इस बार जनता ने आपको घुस-घुसकर मार दिया। 

इससे पहले राहुल गांधी ने भी अपने संबोधन में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा, भाजपा सभी को डराती है। दलितों अल्पसंख्यकों को भी भाजपा डराती है। आप हिंसा और नफरत फैलाते हैं, लेकिन कांग्रेस आपसे नहीं डरती। आप कांग्रेस से डरते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा के लोग खुद के हिंदू होने का दावा करते हैं, लेकिन हिंदू हिंसक नहीं होता, जबकि ये नफरत फैलाते हैं और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed