{"_id":"5d2f2cf48ebc3e6cca5d890e","slug":"lok-sabha-speaker-om-birla-admonished-power-minister-piyush-goyal-and-prahlad-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज स्पीकर ने रेल मंत्री गोयल से कहा- तय कीजिए जवाब आप देंगे या आपके राज्य मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाराज स्पीकर ने रेल मंत्री गोयल से कहा- तय कीजिए जवाब आप देंगे या आपके राज्य मंत्री
Wed, 17 Jul 2019 07:43 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला कई बार नाराज हुए। एक बार रेल मंत्री पीयूष गोयल को तो दूसरी बार संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को सीधे-सीधे नसीहत दी। रेल मंत्री से कहा कि पहले आप तय कर लें कि जवाब खुद आप देंगे या आपके राज्यमंत्री। इसी प्रकार जोशी को अपनी पार्टी के सांसद को समझाने की नसीहत दी।
दरअसल प्रश्नकाल के दौरान रेलवे से जुड़े एक सवाल के जवाब में कभी रेल मंत्री पीयूष गोयल तो कभी रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने जब सवाल किया तो स्पीकर ने गोयल से कहा कि पहले यह तय कर लें कि जवाब आप देंगे या राज्य मंत्री। इसके बाद राज्य मंत्री अंगड़ी ने सवालों के जवाब दिये।
प्रश्नकाल के तत्काल बाद जब स्पीकर ने कृषि मंत्रालय की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देने के लिए मंत्री का नाम पुकारा तो भाजपा सांसद रमेश विधूरी खड़े हो गए। स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद उन्होंने राजधानी में पेयजल के संकट का मामला उठाया। इससे नाराज स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री को अपनी पार्टी के सांसद को समझाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह उचित नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री को अपने सांसद को संभालने के साथ ही समझाना भी चाहिए।