फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Secretariat seeks reply from Cong MP Rahul Gandhi on Breach of Privilege notice given by BJP MPs

Lok Sabha: लोकसभा सचिवालय ने भाजपा सांसदों के विशेषाधिकार हनन नोटिस का लिया संज्ञान, राहुल गांधी से मांगा जवाब

Sun, 12 Feb 2023 08:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Feb 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Secretariat seeks reply from Cong MP Rahul Gandhi on Breach of Privilege notice given by BJP MPs
लोकसभा में राहुल गांधी - फोटो : संसद टीवी

लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जवाब मांगा है। दरअसल, 7 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान 'भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और भड़काऊ बयान' देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और प्रल्हाद जोशी ने विशेषाधिकार हनन को लेकर लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। अब उसी पत्र के संदर्भ में लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया था। इस पर सचिवालय ने 10 फरवरी को राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर अपना जवाब 15 फरवरी तक लोकसभा अध्यक्ष के विचारार्थ पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


राहुल के बयान पर जताई थी आपत्ति
इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को 'राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव' पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। गांधी ने हिंडनबर्ग-अदाणी के मुद्दे पर टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था
दोनों भाजपा नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि गांधी की टिप्पणी निराधार थी और उन्होंने ‘घृणित, असंसदीय और अपमानजनक’ आरोप लगाए। राहुल गांधी की ओर से की गई कई टिप्पणियों को अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed