फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha, Rajya Sabha Live Updates: mps will discuss president address and brain fever

लोकसभा Live: अधीर रंजन ने कहा- आज तक राहुल और सोनिया गांधी बाहर कैसे हैं?

Mon, 24 Jun 2019 03:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 24 Jun 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha, Rajya Sabha Live Updates: mps will discuss president address and brain fever
अधीर रंजन चौधरी-नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा जारी है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आधार और अन्य कानून संशोधन बिल 2019 पेश कर दिया। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में कानून व्यवस्था का मुद्दा राज्यसभा में उठाया। गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक पेश करेंगे। गृहमंत्री के रूप में अमित शाह का यह पहला विधेयक होगा। इसको पहले अध्यादेश के रूप में लागू किया गया था। जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक को आज संसद में पेश करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

विज्ञापन

Live Updates:

  • विंग कमांडर अभिनंदन का जिक्र करते हुए अधीर रंजन ने कहा कि विंग कमांडर को पुरस्कृत करना चाहिए और उनकी मूंछों को 'राष्ट्रीय मूंछ' घोषित कर देना चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चौधरी ने कहा कि मोदी ने सिर्फ कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है। सरकार ने नया सिंड्रोम चालू कर रखा है। सरकार को रोजगार की समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा पाकिस्तान को लेकर भी मजबूत नीति बनाई जानी चाहिए। आपकी पार्टी के लोग गोडसे के पक्ष में नारे लगाते हैं और आप महात्मा गांधी की जयंति मनाते हैं। 
  • चौधरी ने कहा कि इस सरकार को श्रेय लेने का अधिकार है और इसके लिए वह तथ्यों से हेरफेर कर सकती है। देश में परमाणु शोध की नींव नेहरू के समय होमी भाभा के साथ मिलकर रखी गई थी। हर वाजपेयी जी की परमाणु परीक्षण के लिए सराहना करते हैं। सड़क परियोजना उन्हीं की देन थी। आप हमारे नेता का नाम नहीं लेते हैं तो हमारा आपकी सरकार में विश्वास कैसे होगा। पहले परमाणु देश हमें अछूत मानते थे लेकिन 2008 में हमने परमाणु सौदे को संसद से पास कराया था। कांग्रेस ने देश को मिसाइल सिस्टम दिया जिसके दम पर आज पाकिस्तान को मिटाने की बात की जाती है।
  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विवेकानंद ने शांति और विश्व एकता का संदेश दिया था। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि आपकी सरकार को छह साल हो गए हैं लेकिन आप लोग कोयला और टूजी में किसी को आज तक पकड़ नहीं पाए। आज तक राहुल और सोनिया गांधी बाहर कैसे हैं उन्हें जेल में डाल दीजिए। हम चाहते हैं कि देश का कानून मजबूत हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत बड़े सेल्समैन हैं। हम अपना उत्पाद बेचने में असफल रहे जबकि भाजपा ने अपना अच्छा-बुरा उत्पाद बेच दिया। आप उन्हें चोर बोलकर सत्ता में आए तो वह संसद में कैसे बैठे हैं?
  • अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि देश में जल संकट है और बिहार में दिमागी बुखार से बच्चों की जान जा रही है। आप लोगों को इसकी फिक्र नहीं है। नए सासंदों को भरोसा है कि हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्हें मोदी बाबा पर भरोसा है कि वह इससे पार लगाएंगे। सांसदों ने सोच रखा है कि मोदी पार लगाएगा और उसकी पूजा से सब उलझन सुलझ जाएगी। 2008-09 में आर्थिक मंदी के बावजूद देश की जीडीपी 8 फीसदी से ऊपर रही थी। 
  • भाजपा सांसद हिना गावित ने धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा कि इस चुनाव ने बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों को गलत ठहरा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी परंपरागत सीट छोड़कर देश के दूसरे हिस्से से चुनाव लड़ना पड़ा। उन्हें उनकी सीट से हमारी बड़ी दीदी ने हरा दिया। हमने शहरी इलाकों की सीटें जीतने के अलावा कई राज्यों की सारी सीटें जीती हैं। मैं गैस कनेक्शन देने के लिए देशभर की महिलाओं की तरफ से प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। गांव में शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है।
  • केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए कहा, 'जो लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने तक जंग रहेगी, पाकिस्तान जिंदाबाद और अफजल गुरू जिंदाबाद के नारे लगाते हैं क्या उन्हें देश में जीने का अधिकार है।'
  • लोकसभा में नई शिक्षा नीति को लेकर सदस्यों की चिंताओं के बीच सरकार ने कहा कि अभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा मंत्रालय की वेबसाइट पर विभिन्न पक्षों की टिप्पणियों एवं सुझाव के लिए जारी किया गया है और इन सुझावों की जांच के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने पूरक प्रश्न कि क्या हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाया जा रहा है? इसके जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि अभी नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार हुआ है और सभी सदस्य अपने सुझाव दे सकते हैं। सरकार सभी सुझावों पर विचार करने के बाद ही नई शिक्षा नीति को अंतिम रूप देगी।
  • कांग्रेस के टी सुब्बारामी रेड्डी ने भारत की बढ़ती जनसंख्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • राज्यसभा सांसदों ने देश के विभिन्न हिस्सों में पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया और तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए भूजल तालिका को रिचार्ज करने के लिए नदियों को आपस में जोड़ने और वर्षा जल संचयन करने को कहा।
    लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद के अभिभाषण पर चर्चा जारी है।
  • केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर ने आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2019 लोकसभा में पेश किया।
  • तृणमूल कांग्रेस के सांसद संसद भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईवीएम नहीं बल्कि हम बैलेट पेपर से चुनाव चाहते हैं 
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2019 पेश करेंगे। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे।
  • राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा कि मैंने राज्यसभा में मुजफ्फरपुर में हो रही बच्चों की मौत को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed