फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls west bengal rally pm modi mamata banerjee last phase voting news in hindi

हाई वोल्टेज मंगलवार: मेगा टक्कर, दो दिग्गज आज होंगे सड़कों पर, महानगर में मोदी-ममता का रोड शो

Tue, 28 May 2024 01:19 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुुन, कोलकाता
एन. अर्जुुन, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 May 2024 01:19 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी शाम पांच बजे तक यह रोड शो शुरू कर सकती हैं। लोकसभा चुनाव का आखिरी और सातवें चरण को लेकर दोनों ही दल लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls west bengal rally pm modi mamata banerjee last phase voting news in hindi
पीएम मोदी, ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग से पहले आज कोलकाता शहर में महामुकाबला होने जा रहा है। आज कोलकाता की सड़कों पर दो दिग्गज उतरेंगे। आज कोलकाता में मोदी-ममता के रोड शो होने जा रहे हैं। महानगर में हाई-वोल्टेज मंगलवार को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आज रोड शो से पहले अशोकनगर और बारुईपुर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। फिर प्रधानमंत्री ने शाम को उत्तरी कोलकाता के भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय के समर्थन में शिमला स्ट्रीट में रोड शो करेंगे। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आज कोलकाता में पदयात्रा है। तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकाता के एंटाली से पार्क सर्कस सेवन पॉइंट्स होते हुए क्वेस्ट मॉल तक रोड शो करेंगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी शाम पांच बजे तक यह रोड शो शुरू कर सकती हैं। लोकसभा चुनाव का आखिरी और सातवें चरण को लेकर दोनों ही दल लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। अगले शनिवार यानि एक जुलाई बंगाल की नौ सीटों पर मतदान होना है। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों ही पार्टियां आगे बढ़ रही हैं। कोलकाता और आसपास की सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। चाहे वह उत्तर कोलकाता की सीट हो या फिर द. कोलकाता। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो सभाओं के साथ ही एक रोड शो करेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी मंगलवार को उत्तरी कोलकाता से भाजपा प्रत्याशी तापस रॉय के समर्थन में रोड शो करेंगे। दूसरी ओर, आज ही तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी भी रोड शो करेंगी। दो दिग्गज आज कोलकाता की सड़कों पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed