फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Rajnath singh in kerala took a dig at Rahul gandhi praises AK Antony

Kerala: '20 साल में कांग्रेस के युवा नेता की लॉन्चिंग नहीं हो पाई', प्रचार के दौरान राजनाथ का राहुल पर तंज

Thu, 18 Apr 2024 01:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

केरल में भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी की तारीफ की है। उन्होंने एंटनी को अनुशासित और सिद्धांतवादी नेता बताया है। राजनाथ ने कहा कि एके एंटनी की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Rajnath singh in kerala took a dig at Rahul gandhi praises AK Antony
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल के पास अमेठी से चुनाव लड़ने का साहस नहीं है। दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, अमेठी से हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी वायनाड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


केरल के पथानामथिट्टा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल के. एंटनी के समर्थन में एक बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "मैंने ऐसा सुना है कि वायनाड की जनता ने उन्हें (राहुल गांधी) अपना सांसद बनाने से इनकार कर दिया है।" भाजपा नेता ने आगे कहा, "देश में अंतरिक्ष की विभिन्न परियोजनाएं शुरू की गई है, लेकिन पिछले 20 साल में कांग्रेस के युवा नेता की लॉन्चिंग नहीं हो पाई। न तो कांग्रेस ने राहुलयान को लॉन्च किया और न ही इसकी लैंडिंग कराई।"
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने की एके एंटनी की तारीफ
इस दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी की तारीफ की है। उन्होंने एंटनी को अनुशासित और सिद्धांतवादी नेता बताया है। राजनाथ ने कहा कि एके एंटनी की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि वह एके एंटनी के बयान पर काफी ज्यादा आश्चर्यचकित हुए, जिसमें उन्होंने (एंटनी) कहा था कि उनका बेटा अनिल एंटनी लोकसभा चुनाव में हारना चाहिए। राजनाथ ने कहा, "मैं जानता हूं कि वह (एके एंटनी) एक सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं। मैं उनकी मजबूरियां समझता हूं। उनके लिए अनिल एंटनी का समर्थन करना मुश्किल है। हालांकि, मैं उनसे यह कहना चाहूंगा कि अनिल उनका बेटा है।"


राजनाथ सिंह ने एके एंटनी से कहा, "आप भले ही उन्हें (अनिल एंटनी) वोट नहीं दे सकते या उनके लिए वोट नहीं जुटा सकते, लेकिन आप उनके पिता है और उनके साथ आपका आशीर्वाद होना चाहिए।" बता दें कि केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 मार्च को होने वाला है और देशभर में नतीजे चार जून को जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed