{"_id":"5bb8678f867a550cef79f13b","slug":"lok-sabha-polls-mamata-banerjee-sent-invite-to-pinarayi-vijayan-and-left-parties-for-anti-bjp-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ममता का बड़ा दांव, भाजपा विरोधी पार्टियों को भेजा रैली का निमंत्रण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ममता का बड़ा दांव, भाजपा विरोधी पार्टियों को भेजा रैली का निमंत्रण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि वह केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को 19 जनवरी को कोलकाता में रैली करने के लिए आमंत्रित करेंगी। यह महारैली भाजपा के खिलाफ बुलाई जाएगी। शुक्रवार को की गई इस घोषणा से साफ हो गया है कि वह सीपीआई(एम) के साथ मंच साझा करने को तैयार हैं। जबकि बंगाल में सीपीआई(एम) और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के खिलाफ एक मोर्चा तैयार करना चाहती हैं। माना जा रहा है कि यह रैली भाजपा के खिलाफ बनर्जी के बनाए 'फेडरल फ्रंट' की पहली पहल होगी। एक प्रेस कांफ्रेंस में बनर्जी ने कहा, 'सीपीआई(एम) मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। लेकिन अब भी मुझे लगता है कि सभी वामपंथी बुरे नहीं होते हैं। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि केरल के मुख्यमंत्री को 19 जनवरी को रैली में आमंत्रित किया जाएगा। ठीक उसी समय मैं दूसरी वामपंथी पार्टियों जैसे- सीपीआई, आरएसपी और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक को रैली में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करुंगी। हमारे लिए कोई भी अछूत नहीं है।'
विज्ञापन
ममता का कहना है कि भाजपा विरोधी सभी पार्टियों को आमंत्रण भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा, 'कुछ पार्टियों ने जैसे- टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, एनसी नेता उमर अब्दुल्ला और आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पुष्टि कर दी है कि वह रैली में शामिल होंगे।' सीपीआई(एम) के केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा, 'इस तरह के बयान आधारहीन हैं। एक तरफ उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं और हमारे घरों को जला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वह हमें अपने रैली में आने के लिए आमंत्रित कर रही हैं। यह दोगला रवैया है।'
विज्ञापन