फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah Targets Bjp Make Serious Allegations Against RSS News in Hindi

Karnataka: 'भाजपा में कभी शामिल नहीं हो सकता, चाहे...', सिद्धारमैया का भाजपा पर निशाना; संघ पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 04 Apr 2024 10:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Apr 2024 10:05 AM IST
सार

सिद्धारमैया ने बताया कि कांग्रेस ने दलितों की जनसंख्या के अनुसार बजट में धन आवंटित करने का कानून पारित किया था। हमारी सरकार ने कानून बनाया कि विकास नीति का 24.1 प्रतिशत अलग रखा जाए। यह कानून भाजपा द्वारा पारित ही नहीं किया गया।

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah Targets Bjp Make Serious Allegations Against RSS News in Hindi
सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के मैसूर में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एससी-एसटी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शामिल हुए। इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  वह भाजपा में कभी भी शामिल नहीं होंगे, इसके लिए भले ही पार्टी की तरफ से उन्हें राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पद की पेशकश क्यों न की जाए। इसी के साथ सिद्धारमैया ने लोकसभा उम्मीदवार एम. लक्षमण के लिए वोट की अपील की।
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने आरएसएस पर साधा निशाना
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि राजनीतिक शक्ति तभी आती है, जब हमारे पास वैचारिक स्पष्टता हो। लोगों को भाजपा-आरएसएस के झांसे में नहीं आना चाहिए। शूद्र-दलित और महिलाओं के लिए आरएसएस में समान अवसर नहीं है। 
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा, "देवगौड़ा, जिन्होंने कहा था किअगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो वह देश छोड़ देंगे, लेकिन आज वही कह रहे हैं कि उनका पीएम मोदी के साथ अटूट रिश्ता है।" उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं। वे आरक्षण को पसंद नहीं करते हैं। आरक्षण कोई भीख नहीं है, यह उत्पीड़ित समुदायों का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


"जब तक समाज में जाति व्यवस्था मौजूद है, तब तक आरक्षण रहना चाहिए। आजादी और ब्रिटिश काल से पहले क्या शूद्रों को शिक्षा का अधिकार था? महिलाओं के पास कोई अधिकार थे? अपने पति की मृत्यु के बाद महिलाएं खुद को जिंदा जला लेती थी। मनुस्मृति से प्रभावित ऐसी कुप्रथाओं को हमारे संविधान में प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन अब वे मनुस्मृति को वापस लाना चाहते हैं।" सीएम सिद्धारमैया ने लोगों से इस बात को समझने की अपील की है। 

आरएसएस में महिलाओं-दलितों को शामिल होने का अधिकार नहीं: सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने बताया कि आरएसएस में शूद्र-दलित और महिलाओं को समान अवसर नहीं दिया जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नानजे गौड़ा और गुलिहट्टी शेखर ने खुद बताया कि उन्हें आरएसएस में विशेष तबज्जो नहीं दी जाती है। यहां केवल शूद्रों का इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं, शूद्रों और दलतों को आरएसएस में शामिल होने का अधिकार नहीं है। 

सिद्धारमैया ने पूछा, "क्या हमें जेडीएस की आलोचना नहीं करनी चाहिए, जिन्होंने आरएसएस के साथ हाथ मिला लिया? कांग्रेस ने दलितों की जनसंख्या के अनुसार बजट में धन आवंटित करने का कानून पारित किया था। हमारी सरकार ने कानून बनाया कि विकास नीति का 24.1 प्रतिशत अलग रखा जाए। यह कानून भाजपा द्वारा पारित ही नहीं किया गया। यह केवल हमारी कांग्रेस सरकार ने किया। उन्होंने समुदायों को इन तथ्यों को जानने की अपील की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह हमारी सरकार थी जिन्होंने कॉन्ट्रैक्ट में दलितों के लिए आरक्षण पास किया था। क्या यह वही भाजपा नहीं है जिन्होंने मंडल कमीशन और दलितों के लिए आरक्षण का विरोध किया था। एससीपी/टीएसपी एक्ट भी कांग्रेस सरकार ने ही पारित किया था। इसी के साथ सिद्धारमैया ने कांग्रेस उम्मीदवार एम. लक्ष्मण को जीताने की अपील भी की।


बता दें कि इस बैठक में सिद्धारमैया के अलावा समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा, केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष तनवीर सेठ, लोकसभा उम्मीदवार लक्ष्मण और केपीसीसी के एससी/एसटी विंग के नेता भी मंच पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed