{"_id":"664066e0b35ce85a580de02c","slug":"lok-sabha-polls-interview-for-shivsena-ubt-mouthpiece-saamana-uddhav-thackeray-talks-about-modi-government-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'मोदी सरकार नहीं हारी तो देश को देखने पड़ेंगे काले दिन', चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'मोदी सरकार नहीं हारी तो देश को देखने पड़ेंगे काले दिन', चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा
Sun, 12 May 2024 12:34 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 12 May 2024 12:34 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाना ही मोदी गारंटी है। भाजपा अन्य पार्टी के लोगों को अपने खेमे में शामिल कर उनके भ्रष्टाचार को साफ कर रही है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए एक साक्षात्कार में देशभर में जारी लोकसभा चुनाव के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अगर मोदी सरकार नहीं हारी तो देश को काले दिन देखने पड़ेंगे। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा कि भारत के लोग अपने नेताओं का भविष्य तय करेंगे।
उद्धव ठाकरे ने दावा किया, "अगर मोदी सरकार हारी तो देश का भविष्य शांतिपूर्ण होगा और लोकतंत्र फलने-फूलने लगेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश को काले दिन देखने पड़ेंगे। अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे, लेकिन काले दिन जरूर आएंगे।"
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाना ही मोदी गारंटी है। भाजपा अन्य पार्टी के लोगों को अपने खेमे में शामिल कर उनके भ्रष्टाचार को साफ कर रही है। उन भ्रष्ट लोगों को भाजपा ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। भाजपा सभी भ्रष्ट लोगों को वैक्यूम क्लीनर की तरह अपने साथ जोड़ रही है, जो गंदगी को अपने अंदर खींच लेती है। कांग्रेस, शिवसेना और पूरा देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के भाषण को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब विपक्ष भारत के बारे में बात करता है, तब भी उनके भाषण में पाकिस्तान का जिक्र होता है।" महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुनावी चर्चा में भगवान राम को लाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास विकास के नाम पर दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।