फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Gadchiroli-Chimur constituency election officials to help two elderly men cast their ballot

LS Polls: गढ़चिरौली में 107 किमी की यात्रा कर दो बुजुर्गों तक पहुंचे चुनाव अधिकारी, घर से ही दे सकेंगे वोट

Fri, 12 Apr 2024 12:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

गढ़चिरौली के जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 80 साल से ज्यादा उम्र वाले और 40 फीसदी वाले दिव्यांग व्यक्तियों को घर से वोट डालने की छूट दी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls  Gadchiroli-Chimur constituency election officials to help two elderly men cast their ballot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में चुनाव आयोग ने दो बुजुर्गों को लोकसभा चुनाव के लिए अपने घरों से मतदान देने में सक्षम बनाने के लिए 107 किमी तक जोखिम भरे रास्ते और जंगलों से होकर यात्रा की। दोनों ही मतदाताओं की उम्र 100 और 86 वर्ष है। गड़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होने वाला है। 
विज्ञापन


80 वर्ष से अधिक-द्वियांगों के लिए 107 किमी की यात्रा तय करेंगे चुनाव अधिकारी
गढ़चिरौली के जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 80 साल से ज्यादा उम्र वाले और 40 फीसदी वाले दिव्यांग व्यक्तियों को घर से वोट डालने की छूट दी है। इस पहल के तहत चुनाव अधिकारी अहेरी से सिरोंचा 100 किमी की दूरी तय कर 100 वर्षीय किस्तैय्या मदारबोइना और 86 वर्षीय किस्तैय्या कोमेरा के पास पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि ये दोनों ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं होने के कारण ये चुनावी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली निर्वाचन क्षेत्र में 85 से अधिक उम्र वाले 1037 मतदाताओं और 338 द्वियांगों को घर से वोट डालने की मंजूरी दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में पांच चरणों में 19 अप्रैल से मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश में एक मतदाता के लिए बनेगा अस्थाई मतदान केंद्र
महाराष्ट्र के अवाला अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले मालोगम गांव में 44 वर्षीय सोकेला तायांग मतदान अधिकारियों की टीम  39 किमी की दूरी तय करेगी। दरअसल तयांग उस गांव में अकेली मतदाता है। उनके लिए चीन की सीमा के पास स्थित गांव में एक अस्थाई मतदान केंद्र बनाया जाएगा। बता दें कि  मालोगम में बहुत ही कम परिवार रहते हैं। तायांग को छोड़कर अन्य सभी मतदाता अन्य केंद्रों में पंजीकृत मतदाता हैं, लेकिन वह किसी अन्य मतदाता केंद्र में स्थानांतरित होने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed