फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Election Campaign union minister Amit Shah rally news in hindi

Bengal: 'आप दिलीप घोष को जिता दो, गुंडो को हम सीधा कर देंगे', दुर्गापुर में अमित शाह ने टीएमसी को घेरा

Mon, 06 May 2024 03:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 06 May 2024 03:22 PM IST
सार

सोमवार को हुगली में बस विस्फोट पर अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और चुनावी हिंसा आम हो चुकी है। ममता बनर्जी डराना चाहती है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों को तैनात किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Election Campaign union minister Amit Shah rally news in hindi
दुर्गापुर में अमित शाह - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

तीसरे चरण के मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में चुनाव प्रचार किया। दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तंज करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडे यहं की गरीब मजदूरों की मजदूरी की उगाही करके भतीजे को देते हैं।
विज्ञापन


रैली में भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष का समर्थन करते हुए अमित शाह ने कहा, "एक बार यहां से दिलीप घोष को जिता दो, इन गुंडों को हम सीधा कर देंगे।" उन्होंने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "ये लोग कटमनी चलाते हैं, घुसपैठ कराकर अपना वोट बैंक बनाते हैं। ममता दीदी, आपको शर्म आनी चाहिए, सरहदी राज्य में आप घुसपैठ को बढ़ावा देती हो और घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाती हो।"
विज्ञापन


सोमवार को हुगली में बस विस्फोट पर अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और चुनावी हिंसा आम हो चुकी है। ममता बनर्जी डराना चाहती है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों को तैनात किया है। अमित शाह ने लोगों से से कहा कि उन्हें ममता बनर्जी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेशखाली मामले में फिर एक बार ममता सरकार को घेरा
संदेशखाली मुद्दे पर अमित शाह ने फिर एक बार ममता सरकार को घेरा। उन्होंने टीएमसी पर धर्म के आधार पर सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा, "ममता बनर्जी संदेशखाली के अपराधियों को पकड़ने को तैयार नहीं थीं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी जांच नहीं की, तो हाई कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी।" उन्होंने बंगाल की सीएम से कहा, "आपको शर्म आनी चाहिए, आप महिला मुख्यमंत्री हो और आपकी नाक के नीचे सैकड़ों माताओं-बहनों पर अत्याचार हुआ, लेकिन आपके पेट का पानी नहीं हिला।" अमित शाह ने आगे कहा कि संदेशखाली में जिसने अत्याचार किया है, वो अगर पाताल में भी छिप जाए तो भी हम उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed