फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls election campaign union home minister amit shah rally news in hindi

Lok Sabha Polls: गुजरात के पोरबंदर में अमित शाह ने की रैली, देश से आतंकवाद-नक्सलवाद को खत्म करने की दी गारंटी

Sat, 27 Apr 2024 02:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 Apr 2024 02:31 PM IST
सार

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान ने पुलवामा और उड़ी पर हमला किया तब वे भूल गए थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। दस दिनों के भीतर, पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान की मिट्टी से आतंकवाद को ही खत्म कर दिया। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls election campaign union home minister amit shah rally news in hindi
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। गृह मंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश से आतंकवार और नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। वह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्धव्यवस्था भी बनाएंगे। 
विज्ञापन


मनसुख मंडाविया के समर्थन में अमित शाह ने की रैली
अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया के समर्थन में पोरबंदर में रैली की। गृह मंत्री ने आगे कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसका विरोध किया था और कहा था कि इस कदम से कश्मीर में खून का नदियां बह जाएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा अमित शाह ने कहा, "पिछले पांच वर्षों में खून की नदी तो दूर, किसी ने वहां पत्थर फेंकने तक की हिम्मत नहीं की। पीएम मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया। जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब कोई भी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर जाता था और यहां बम विस्फोट को अंजाम देता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आगे कहा, "जब पाकिस्तान ने पुलवामा और उड़ी पर हमला किया तब वे भूल गए थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। दस दिनों के भीतर, पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान की मिट्टी से आतंकवाद को ही खत्म कर दिया।"


नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील
इस दौरान शाह ने रैली में मौजूद लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने का काम किया। अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर छोड़ दिया था। वहीं पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। अमित शाह ने गारंटी दी है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे पायदान पर ले आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed