फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Election Campaign Prime Minister Narendra Modi Rally in Maharashtra

Polls: महाराष्ट्र में गरजे पीएम मोदी; सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस को घेरा, विकसित भारत के लिए महिलाओं को सराहा

Tue, 30 Apr 2024 02:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Apr 2024 02:40 PM IST
सार

PM Modi In Maharashtra: पीएम मोदी ने रैली में सिंचाई परियोजना को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद, उन्होंने अपनी पूरी शक्ति सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 उनकी पार्टी ने पूरी की हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Election Campaign Prime Minister Narendra Modi Rally in Maharashtra
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भाजपा-एनडीए सरकार महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस रैली में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यकाल की तुलना अपने दस वर्षों के कार्यकाल से की। इसके अलावा सिंचाई परियोजना को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा। इस दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने में महिलाओं के योगदानों की भी सराहना की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "बीते 10 साल में आपने जब से मुझे काम दिया है, मैंने अपने शरीर का कण-कण और समय का पल-पल आपकी सेवा में लगाया है। आज देश के लोग, महाराष्ट्र के लोग, मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल में अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस 60 वर्षों में जो नहीं कर पाई, आपके इस सेवक ने 10 साल में करके दिखाया है।"
विज्ञापन


सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने इस रैली में सिंचाई परियोजना को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, "2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है।"

उन्होंने आगे कहा, "विदर्भ हो या मराठवाड़ा, बूंद बूंद पानी के लिए तरसाने का ये पाप वर्षों से होता रहा है। कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया। इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं, इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है।"

रैली में मौजूद लोगों से प्रधानमंत्री ने कहा, "मोदी, देश की पूरी ग्रामीण व्यवस्था में सहकारिता के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए 2019 में जब आपने फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, तो हमने पहली बार सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाया। 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का एफआरपी करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का एफआरपी करीब 350 रुपये है।"

नारी शक्ति के योगदानों की सराहना की
रैली में पीएम मोदी ने देश की नारी शक्ति के योगदानों की सराहना की। उन्होंने बताया कि विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते दस वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। पीएम मोदी ने गारंटी देते हुए कहा, "मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा।"

धाराशिव में पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धाराशिव में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से मुकाबला करने में असमर्थ हैं, वे टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। 


पीएम मोदी ने आगे कहा, "उनकी (विपक्ष) स्थिति अब ऐसी हो चुकी है कि उनका झूठ भी अब काम नहीं कर रहा है। वे एआई की मदद से मेरे चेहरे का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो बनाकर अपनी मोहब्बत की दुकान में बेच रहे हैं।"

पीएम मोदी ने इस दौरान बाजरा को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए अपने सरकार के जोर की भी बात की। उन्होंने कहा, "मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि बाजरा दुनिया भर में खाने की मेज तक पहुंचे।" पीएम मोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से आयोजित रात्रिभोज में भी बाजरा को मेन्यू में रखा गया था। 










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed