{"_id":"663f3457e0855bc7d40085b4","slug":"lok-sabha-polls-election-campaign-in-telangana-amit-shah-lashes-out-at-congress-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls: 'पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से देंगे', तेलंगाना में प्रचार के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls: 'पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से देंगे', तेलंगाना में प्रचार के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा
Sat, 11 May 2024 02:40 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 11 May 2024 02:40 PM IST
सार
तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को घेरा। भाजपा नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवादियों को खत्म किया।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : X/BJP4India
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना में हुंकार भरी। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसके डर से कांग्रेस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है।
अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसलिए भारत को पीओके के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। परमाणु बम के डर से वे पीओके पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहते हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और इस बार पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा।"
तेलंगाना के सीएम पर साधा निशाना
अमित शाह ने इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी घेरा। भाजपा नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवादियों को खत्म किया।"
विज्ञापन
बता दें कि रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को पुलवामा हमले को रोकने में खुफिया विफलता का दावा किया था। उन्होंने आगे कहा, "पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक से पीएम मोदी ने राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। मोदी जी से मेरा एक सवाल है, वह क्या कर रहे हैं? पुलवामा घटना क्यों हुआ? आपने इसे क्यों होने दिया? आंतरिक सुरक्षा को लेकर आप क्या कर रहे हैं? आपने आईबी या आरएंडएडब्ल्यू जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया?" तेलंगाना के सीएम ने इसे प्रधानमंत्री की विफलता बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को नहीं मालूम कि सर्जिकल स्ट्राइक सच में हुआ था या नहीं।