{"_id":"65eaf05cd45ce8e2bb0b64be","slug":"lok-sabha-polls-dravida-munnetra-kazhagam-seals-seat-pact-with-two-allies-in-tamil-nadu-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव में डीएमके ने तय किया सीटों का बंटवारा, VCK-MDMK इतनी पर लड़ेंगी चुनाव, जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव में डीएमके ने तय किया सीटों का बंटवारा, VCK-MDMK इतनी पर लड़ेंगी चुनाव, जानें
Fri, 08 Mar 2024 04:38 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ;चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ;चेन्नई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 04:38 PM IST
सार
तमिलनाडु की सत्तारूढ़ दल डीएमके ने आम चुनाव के मद्देनजर दो सहयोगियों दलों(विदुथलाई चिरुथिगल काची और मारुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के साथ सीटों पर समझौता किया है।
विज्ञापन
थिरुमावलवन और एमके स्टालिन
- फोटो : X/@thirumaofficial
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। विपक्षी गठंबधन 'इंडिया' के सहयोगी दलों में बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। इस बीच, तमिलनाडु का सत्तारूढ़ दल डीएमके ने चुनाव के मद्देनजर दो सहयोगियों दलों(विदुथलाई चिरुथिगल काची और मारुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के साथ सीट को लेकर समझौता किया है।
सीट बंटवारे को लेकर हुआ समझोौता- थिरुमावलवन
वीसीके एमपी थिरुमावलवन ने कहा कि उनकी पार्टी को दो सीटें आवंटित की गईं, दोनों आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र हैं जबकि वाइको के नेतृत्व वाले एमडीएमके को गठबंधन के प्रमुख भागीदार द्वारा एक सीट दी गई है। हमने उसी फॉर्मूले का पालन किया है, जो पिछले संसद चुनावों में अपनाया गया था। गौरतलब है कि 2019 के आम चुनावों में कम्युनिस्ट पार्टियों और वीसीके को दो-दो सीटें मिलीं। एमडीएमके को एक सीट मिली और इसी तरह इस चुनाव में भी, हम उसी फॉर्मूले पर सहमत हुए हैं।
तिरुमावलवन ने कहा कि उनकी पार्टी अपने चुनाव चिह्न मिट्टी के बर्तन पर चुनाव लड़ेगी और उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि इसे एक सामान्य चिह्न आवंटित किया जाए क्योंकि वह कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में भी लगभग 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 2019 के चुनावों में एमडीएमके को एक लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट दी गई थी।
विज्ञापन
सीट बंटवारे पर लगी अंतिम मुहर
थिरुमावलवन और वाइको ने डीएमके मुख्यालय में मुख्यमंत्री स्टालिन के साथ सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया। स्टालिन की पार्टी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सीपीआईएम को दो-दो सीटें आवंटित की हैं, साथ ही इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कोंगु देसा मक्कल काची को एक-एक सीट आवंटित की है तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) ने राज्य की 39 लोकसभा सीटों में से 38 सीटें जीतीं। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है।