{"_id":"65e0513efd98c39bba0f1b1c","slug":"lok-sabha-polls-dmk-allots-two-seats-each-to-cpi-and-cpim-mk-stalin-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Polls: द्रमुक ने वामपंथी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे समझौते पर मुहर लगाई, दो-दो सीटों की पेशकश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Polls: द्रमुक ने वामपंथी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे समझौते पर मुहर लगाई, दो-दो सीटों की पेशकश
Thu, 29 Feb 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:26 PM IST
सार
एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक ने इससे पहले आगामी चुनावों के लिए अपने सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और कोंगु देसिया मुरपोक्कु कषगम (केएमडीके) को एक-एक सीट की पेशकश की थी।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने गुरुवार को वामपंथी दलों के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे समझौते पर मुहर लगा दी है। सीपीआई और सीपीआई(एम) को दो-दो सीटों की पेशकश की गईं है। द्रमुक की तरफ से एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि आज सीट बंटवारें पर बातचीत को अंतिम रूप दिया गया।
एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक ने इससे पहले आगामी चुनावों के लिए अपने सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और कोंगु देसिया मुरपोक्कु कषगम (केएमडीके) को एक-एक सीट की पेशकश की थी। दोनों वामपंथी पार्टियों ने 2019 के चुनावों में दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ी और जीत हासिल की थी। जहां सीपीआई(एम) ने मदुरै और कोयंबटूर का तो सीपीआई ने तिरुपुर और नागपट्टिनम का प्रतिनिधित्व किया था। द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 39 में से 38 सीटें जीतीं थी। इसके अलावा पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश की एक सीट पर भी जीत हासिल की थी।