फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Country witnessing storm of change says congress MP Rahul Gandhi

Lok Sabha Polls: 'देश में बदलाव की आंधी चल पड़ी', मतदान के बीच राहुल गांधी ने किया भाजपा को हराने का दावा

Mon, 20 May 2024 10:40 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 May 2024 10:40 AM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है। नफरत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Country witnessing storm of change says congress MP Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए खड़े हो गए हैं। देश में एक बड़े बदलाव की आंधी चल पड़ी है। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी का भाजपा को हराने का दावा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, "आज पांचवें चरण का मतदान है। पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है। नफरत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान एमएसपी और कर्ज से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मजदूर वाजिब मेहनताने के लिए।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "जनता इंडी गठबंधन के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं कि अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी वायनाड के साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पांचवें चरण के मतदान में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और 5409 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed