फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Congress fields sitting MLA Vikas Thakre against Nitin Gadkari in Nagpur Maharashtra Politics

LS Polls: कांग्रेस ने गडकरी के सामने विधायक विकास को उतारा, महाराष्ट्र की इन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए

Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
सार

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Congress fields sitting MLA Vikas Thakre against Nitin Gadkari in Nagpur Maharashtra Politics
Nitin Gadkari-Vikas Thakre - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात को लोकसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवार की सूची जारी की। इसमें महाराष्ट्र की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


विकास ठाकरे नागपुर पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। नागपुर नगर निगम के पूर्व मेयर ठाकरे ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुधाकर देशमुख को हराया था। वह नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  विकास ठाकरे नागपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल कांग्रेस अब तक महाराष्ट्र में 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें हैं। कांग्रेस की चौथी सूची में नागपुर, रामटेक (एससी), भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामटेक से रश्मी बर्वे को मिला टिकट
कांग्रेस ने रामटेक से रश्मी बर्वे, भंडारा-गोंदिया से प्रशांत पडोले और गढ़चिरौली-चिमूर से नामदेव किरसन को मैदान में उतारा है। बर्वे नागपुर जिला परिषद की अध्यक्ष हैं। पहले चर्चा थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितिन राउत अपने बेटे कुणाल राउत के लिए रामटेक सीट से टिकट की मांग कर हैं। लेकिन कांग्रेस ने रश्मी बर्वे को टिकट दिया है।

पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस ने पहले चरण में शामिल चंद्रपुर सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी और स्थानीय विधायक प्रतिभा धानोरकर में से किसी एक का चयन करना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एकमात्र सीट चंद्रपुर पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने इस बार चंद्रपुर से राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस की चौथी सूची में 45 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
पार्टी ने चौथी सूची में उत्तर प्रदेश की 9 सीटों समेत कुल 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने अपने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया है। यूपी में वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह को देवरिया से टिकट दिया गया है। वहीं, अमरोहा में दानिश अली का मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह तंवर से होगा। पार्टी अब तक 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।


कांग्रेस की चौथी सूची
मध्य प्रदेश की 12, तमिलनाडु की 7, महाराष्ट्र की 4, राजस्थान की 3, जम्मू कश्मीर, मणिपुर व उत्तराखंड की 2-2 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। असम, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार की 1-1 सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed