फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls: BJP appointed election in-charge in many states party made special plan

BJP: भाजपा ने राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों, सह-प्रभारियों की नियुक्ति की; UP की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को

Sat, 27 Jan 2024 03:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 27 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी और उनके साथ सुरेंद्र नागर को सह-प्रभारी बनाया गया है। बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। अमित मालवीय और आशा लाकड़ा को बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls: BJP appointed election in-charge in many states party made special plan
bjp - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे। विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को विनोद तावड़े के साथ बिहार का सह-प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव  दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी ने उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


अमित मालवीय को बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी और उनके साथ सुरेंद्र नागर को सह-प्रभारी बनाया गया है। बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। अमित मालवीय और आशा लाकड़ा को बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के एमएलसी महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश में चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी ने अपना थीम सॉन्ग और भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा आगामी आम चुनाव में महिलाओं और युवाओं पर फोकस कर रही है। ऐसे में पार्टी 70 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं के टिकट काट सकती है। हालांकि इस मामले में नेताओं के कद का ध्यान रखा जाएगा। आम चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव में हारी सीटों पर खासा फोकस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार सांसद रह चुके हैं बैजयंत
बैजयंत पांडा असम और दिल्ली के प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। वह ओडिशा से चार बार सांसद भी रह चुके हैं। बीजू जनता दल (बीजद) के तेजतर्रार नेता रहे पांडा ने मई, 2018 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मार्च, 2019 में भाजपा का दामन थाम लिया था।


विजय रूपाणी को पंजाब का प्रभार
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब के चुनाव प्रभारी होंगे। उनके साथ नरेंद्र सिंह सहप्रभारी की भूमिका में होंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी, जबकि सतीश उपाध्याय सहप्रभारी होंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा हिमाचल के चुनाव प्रभारी और संजय टंडन सहप्रभारी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed