फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha: no infiltration on the China-Bhutan border in the last three years, the Ministry of Home Affairs replied

लोकसभा: चीन-भूटान सीमा पर बीते तीन सालों में नहीं हुई कोई घुसपैठ, गृह मंत्रालय ने दिया जवाब

Tue, 07 Dec 2021 10:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Dec 2021 10:20 PM IST
सार

पाकिस्तान से सटी सीमा पर घुसपैठ की 128 घटनाएं, बांग्लादेश सीमा पर 1,787 घटनाएं, नेपाल सीमा पर 25 घटनाएं, म्यांमार सीमा पर 133 घटनाएं हुई।

विज्ञापन
Lok Sabha: no infiltration on the China-Bhutan border in the last three years, the Ministry of Home Affairs replied
Infiltration

विस्तार

पिछले तीन सालों में चीन और भूटान सीमा पर घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई है। सांसद चिराग पासवान द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पासवान ने गत तीन वर्षों के दौरान सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ के विभिन्न मामलों और इस संबंध में सरकार की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में सवाल किया था। 
विज्ञापन


घुसपैठ की कहां कितनी घटनाएं हुईं
जवाब में प्रमाणिक ने बताया कि पाकिस्तान से सटी सीमा पर घुसपैठ की 128 घटनाएं, बांग्लादेश सीमा पर 1,787 घटनाएं, नेपाल सीमा पर 25 घटनाएं, म्यांमार सीमा पर 133 घटनाएं और चीन एवं भूटान सीमा पर कोई घटना नहीं हुई। घुसपैठ की घटनाओं से सीमा सुरक्षा बल, राज्य सरकार और अन्य सरकारी एजेंसियों से करीबी समन्वय बनाकर निपटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष निगरानी दल नहीं, सीमा सुरक्षा बल कर रहे रोकथाम
इस सवाल कि सीमावर्ती इलाकों में जनसंख्या अनुपात में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर क्या सरकार ने घुसपैठ की निगरानी और रोकथाम के लिए विशेष निगरानी दल गठित करने का प्रस्ताव किया है? इस सवाल पर प्रमाणिक ने कहा कि सीमा सुरक्षा करने वाले बल घुसपैठ की निगरानी कर रहे हैं और उसकी रोकथाम के कदम उठा रहे हैं।


घुसपैठ रोकने के ये उपाय किए गए
गृह राज्यमंत्री प्रमाणिक ने बताया कि सरकार ने सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करने वाले बलों की तैनाती, सीमा पर बाड़ व फ्लडलाइटें लगाना, गश्त के जरिये सीमाओं पर प्रभावी प्रभुत्व स्थापित करना, सीमाओं पर निगरानी चौकियों में जवानों की तैनाती, संवेदनशील बॉर्डर आउट पोस्ट की मैपिंग, हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर व नाइट विजन डिवाइस जैसे विशेष निगरानी वाहनों की तैनाती शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed