फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections: women's organization across the country will bring Joint demand letter

पूरे देश के महिला स्वयंसेवी संगठन लाएंगे संयुक्त मांग पत्र

Wed, 06 Mar 2019 05:19 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 06 Mar 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections: women's organization across the country will bring Joint demand letter
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश भर के 1500 महिला स्वयंसेवी संगठन आगामी आम चुनावों में राजनीतिक दलों से महिलाओं को न्यूनतम 33 फीसदी सीटों पर खड़ा किए जाने की मांग करेंगे। साथ ही सभी दलों से अपने घोषणापत्र में राष्ट्रीय स्तर पर महिला सुरक्षा और महिला स्वास्थ्य को लेकर भी अलग से प्रावधान शामिल करने की भी मांग की जाएगी। 

विज्ञापन


इसके लिए इन संगठनों ने नेशनल एलायंस फॉर वुमन और सेंटर फॉर सोशल रिसर्च के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों वाला एक संयुक्त मांग पत्र तैयार किया है। इन सभी का दावा है कि महिला अधिकारों पर अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके तहत सबसे पहले महिला समूह बुधवार को दिल्ली में एक मंच पर महिला आरक्षण बिल को लेकर किए गए वादे को पूरा कराने की मांग उठाएंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में रंजना कुमारी, आशा देवी, डॉ हमसा, बुलबुल दास और गौरी चौधरी प्रमुख वक्ता होंगी। रंजना कुमारी और बुलबुल चौधरी ने मंगलवार को कहा कि चार साल से बिल ठंडे बस्ते में पड़ा है।  इसे लेकर महिला संगठनों का सयुंक्त दल पिछले दो साल से  लगातार पंचायती राज में सक्रिय भूमिका निभा रहीं महिलाओं, विधायकों और सांसदों से बात कर समर्थन जुटा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed