फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2024 Amit Shah West Bengal BJP Committee members

West Bengal: 'आम चुनाव 2024 के लिए BJP ने 15 सदस्यीय समिति बनाई'; प. बंगाल के नेताओं के साथ शाह-नड्डा की बैठक

Tue, 26 Dec 2023 05:01 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 26 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश भाजपा नेताओं की अहम बैठक में 15 सदस्यीय समिति बनाने का एलान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Amit Shah West Bengal BJP Committee members
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की बैठक (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे कद्दावर भाजपा नेता अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने 15 सदस्यीय समिति गठित करने का एलान किया है। बैठक में कई और नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समिति में कौन सदस्य होंगे?
खबरों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नई चुनाव प्रबंधन समिति गठित की है। चुनाव समिति में 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति में अमित शाह, जेपी नड्डा, लॉकेट चटर्जी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी, आशा लाकरा, राहुल सिन्हा, अग्निमित्रा पॉल को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कोलकाता में गुरुद्वारा गए भाजपा नेता
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक से पहले शाह और तमाम भाजपा नेताओं ने राजधानी कोलकाता में गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। वीर बाल दिवस के मौके पर शाह के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और कई अन्य नेता भी उनके साथ गुरुद्वारे पहुंचे। प्रदेश के भाजपा नेताओं ने बताया कि दिल्ली रवाना होने से पहले शाह संगठन से जुड़ी कई अहम बैठकें करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। आने वाले इलेक्शन में पार्टी जीत सुनिश्चित करने और जनाधार मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed