फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019 SP-BSP and BJP fight in Uttar Pradesh and Amit shah Strategy

Exit Polls: उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बचा ली अपनी जमीन, सपा-बसपा को झटका

Mon, 20 May 2019 07:44 AM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 20 May 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 SP-BSP and BJP fight in Uttar Pradesh and Amit shah Strategy
उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala

इधर, 19 मई को शाम 6 बजे मतदान खत्म हुआ, उधर एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया। सबकी नजर इस ओर थी कि क्या भाजपा यूपी में 2014 वाला करिश्मा दोहरा पाएगी। एग्जिट पोल में वैसारुझान तो नहीं दिखा, लेकिन सर्वे के मुताबिक भाजपा को वैसा नुकसान होता नहीं दिख रहा है जैसा की अनुमान जताया जा रहा था। अधिकतर एजेंसियां भाजपा को 50 से ज्यादा सीटें दे रही हैं। अगर अनुमान सही साबित हुआ तो भाजपा को बहुमत तक पहुंचने में आसानी होगी।  

विज्ञापन

सपा-बसपा पर भारी भाजपा 

एग्जिट पोल नतीजे बता रहे हैं कि भाजपा ने सपा-बसपा गठबंधन को न सिर्फ जबरदस्त टक्कर दी है बल्कि उस पर भारी पड़ी है। चुनाव से पहले जब सपा-बसपा गठबंधन ने आकार लिया था तो सभी ने यही मान लिया था कि भाजपा 20-30 सीटें भी लाई पाई तो बड़ी बात होगी। लेकिन भाजपा फिलहाल इसे गलत अनुमान ही साबित करती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


यूपी में इस बार भाजपा-सहयोगियों और सपा-बसपा गठबंधन में जबरदस्त घमासान मचा है। सपा-बसपा ने चुनाव से ऐन पहले गठबंधन कर भाजपा की पूरी रणनीति को बिगाड़ दिया। सपा-बसपा के साथ रालोद भी जुड़ गया। हालांकि कांग्रेस अलग थलग पड़ गई, लेकिन उसने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान देकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया। प्रियंका ने न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के लिए प्रचार व रोड शो किया जिसमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा-सहयोगियों ने मोदी लहर में 73 सीटें जीती थीं। सपा को पांच, कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। बसपा को सबसे बड़ा झटका लगा था और उसका खाता तक नहीं खुल पाया था। इस बार सपा-बसपा ने गठबंधन कर भाजपा की लड़ाई को मुश्किल बना दिया। 
 
भाजपा को केंद्र की सत्ता तक पहुंचाने में यूपी ने ही सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार भाजपा के खिलाफ सपा-बसपा का गठबंधन अस्तित्व में आया। ये गठबंधन भाजपा को गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव में जबरदस्त झटका दे चुका था। भाजपा के लिए ये तीनों सीटें प्रतिष्ठा की सीटें थीं। गोरखपुर सीट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जबकि फूलपुर की सीट डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने से खाली हुई थी।

यूपी में भाजपा की सहयोगी रही ओमप्रकाश राजभर की पार्टी भी चुनाव से पहले अलग हो गई।  ऐसे में अमित शाह ने भी चुस्त रणनीति बनाते हुए सपा के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। अपना दल से चतुराई भरा गठबंधन किया। अपना दल ने 2014 में दो सीटें जीती थीं।

एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल

-एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 में से 21 सीटें मिलने का अनुमान। भाजपा को सिर्फ 6 सीटें मिलने का अनुमान। 
-अवध में भी भाजपा को भारी नुकसान, सपा-बसपा गठबंधन को 23 में से 14 सीटें मिलने का अनुमान। 
-अवध, पश्चिमी यूपी की कुल 50 सीटों पर भाजपा-सहयोगियों को 13, कांग्रेस को दो और गठबंधन को 35 सीटों का अनुमान। 
-बुंदेलखंड में गठबंधन को चार में से तीन सीटें, भाजपा को एक सीट। 
-पूर्वांचल में भाजपा को 26 में से सिर्फ 8 सीटें मिलने का अनुमान। 
-कुल 80 सीटों में से सपा-बसपा गठबंधन को 56 सीटें।

टाइम्स नाउ-वीएमआर

टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल में भाजपा को 58 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं सपा-बसपा को 20 जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान है। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में भाजपा को 50 सीटें, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा गठबंधन को 28 सीटें मिल रही हैं। 

न्यूज 18-इप्सोस

न्यूज 18-इप्सोस एग्जिट पोल में भाजपा को 60-62, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा को 17-19 सीटें मिलने का अनुमान। 

आजतक-एक्सिस 

आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा को 62-68, कांग्रेस को एक से दो और सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वोट शेयर: आजतक-एक्सिस के मुताबिक, यहां भाजपा का वोट शेयर 48 फीसदी, कांग्रेस आठ फीसदी, महागठबंधन 39 फीसदी रहा है।  
 
#ResultswithAmarUjala भाजपा+ कांग्रेस सपा-बसपा-आरएलडी अन्य
Aaj Tak-Axis 62-68 01-2 10-16 0
ABP-Nielsen 22 02 56 0
India TV-CNX 50 02 28 0
News 18- Ipsos 60-62 02 17-19 0
News 24-Chanakya 65 02 13 0
Times Now- VMR 58 02 20 0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed