{"_id":"5c985ecabdec222dc9130451","slug":"lok-sabha-elections-2019-smriti-irani-to-contest-from-wayanad-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उत्तर' से 'दक्षिण' तक भाजपा बढ़ा रही है राहुल की मुश्किलें, अब वायनाड से भी लड़ेंगी स्मृति ईरानी!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'उत्तर' से 'दक्षिण' तक भाजपा बढ़ा रही है राहुल की मुश्किलें, अब वायनाड से भी लड़ेंगी स्मृति ईरानी!
Sun, 31 Mar 2019 01:07 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी(File Photo)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। राहुल उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के साथ-साथ केरल के वायनाड से भी खड़े हो सकते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा अमेठी के साथ ही वायनाड में भी राहुल को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट की मानें तो भाजपा वायनाड में भी कांग्रेस के खिलाफ स्मृति ईरानी को मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्मृति इस बार अमेठी में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर राहुल के साथ मुकाबला करेंगी। इससे पहले 2014 के चुनावी रण में भी स्मृति और राहुल आमना सामना कर चुके हैं, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार भाजपा कांग्रेस के चुनावी चक्रव्युह को तोड़ने के हर संभव रणनीति बनाती नजर आ रही है।
विज्ञापन
ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाजपा दक्षिणी राज्य में किसी सीनियर नेता को उतार सकती है और संभावना है कि वह नेता ईरानी ही हों। इस बारे में भाजपा और बीजेडीएस (भारत धर्म जन सेना) गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि अगर राहुल वायनाड से चुनाव लड़ते हैं तो गठबंधन भी वहां कोई बड़ा नाम मैदान में उतारे।
विज्ञापन
जेडीएस नेतृत्व को इस बारे में बता दिया गया है कि इस सीट से भाजपा चुनाव लड़ सकती है। केरल के भाजपा अध्यक्ष श्रीधरन पिल्लई ने बताया कि अगर कांग्रेस इस सीट को फाइनल करती है तो वायनाड में कड़ी टक्कर होगी। पार्टी का कोई सीनियर नेता यहां से लड़ेगा।