फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Smriti Irani says Rahul Gandhi never raised Amethi issues in Parliament

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-15 साल में संसद में कभी नहीं उठाई अमेठी की समस्या

Sun, 24 Feb 2019 04:03 PM IST
Prabudhh Jain भाषा
भाषा Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 24 Feb 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Smriti Irani says Rahul Gandhi never raised Amethi issues in Parliament
समृति ईरानी-राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों से अमेठी के सांसद ने कभी संसद में यहां की समस्या नहीं उठाई। स्मृति ने गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिन नामदारों ने यहां 55 साल राज किया, उन्होंने कभी अमेठी के विकास एवं यहां के किसानों के लिए नहीं सोचा। 

विज्ञापन


देश की मोदी और यूपी की योगी सरकार के प्रयास का परिणाम है कि घोषणा के 23 दिन में किसान सम्मान निधि के तहत अमेठी के तीन लाख 80 हजार किसानों को हर साल 6000 रुपये का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो पिछले 15 सालों से अमेठी के सांसद हैं, उन्होंने कभी अमेठी की समस्या को संसद में नहीं उठाया। ऐसे नामदार लोगों ने न केवल अमेठी के लोगों को छला है बल्कि गरीबों को धोखा दिया है, जबकि उन्हीं के वोट की ताकत पर वह संसद पहुंचते हैं।
विज्ञापन


स्मृति ने अगले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए अमेठी में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास के काम गिनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed