फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Elections 2019: Shiv Sena leader Sanjay Raut speaks on alliance with NDA

एनडीए से गठबंधन पर बोले संजय राउत, केंद्र में साथ चाहिए तो राज्य में सीएम हमारा हो

Thu, 14 Feb 2019 02:06 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 14 Feb 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Shiv Sena leader Sanjay Raut speaks on alliance with NDA
संजय राउत
लोकसभा चुनाव के महासंग्राम से पहले पक्ष-विपक्ष की परख के लिए हवा में कुछ बयान उछालने का सिलसिला भी तेज हो गया है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर एनडीए  2019 में सरकार बनाती है तो शिवसेना, अकाली दल और दूसरे बड़े सहयोगियों की भी भूमिका होगी। एनडीए के सभी सहयोगी अपने-अपने राज्यों में मजबूत हैं और अगर केंद्र में आपको उनके साथ गठजोड़ करना है तो राज्य में मुख्यमंत्री उस सहयोगी दल का ही होना चाहिए। 
विज्ञापन


हालांकि, शिवसेना 2018 के मध्य में ही ये एलान कर चुकी है कि वो इस चुनावी महासंग्राम में अपने दम पर ही उतरेगी। लेकिन, दोनों के बीच समझौते की कुछ गुंजाइश अभी भी दिखती है। महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे ज्यादा यानी 48 लोकसभा सीट हैं। ऐसे में दोनों की रस्साकशी में, नुकसान भी दोनों को ही उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत की चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात का बचाव किया गया। लिखा गया कि ये मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मुलाकात को ऐसे देखा जा रहा है जैसे आसमान टूट पड़ा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संपादकीय के मुताबिक, 

क्या गारंटी है कि लोकसभा चुनावों के बाद सरकार गठन के लिए जरूरत पड़ने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता नायडू के दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे? नायडू जब तक एनडीए के साथ थे तब तक वह एक बेहतरीन नेता रहे और अब वह अचानक अछूत हो गए हैं।


जाहिर है, आने वाले दिनों में शिवसेना और भाजपा के बीच रिश्तों की बेहतरी को लेकर बातचीत का सिलसिला बहाल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed