फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Sheila Dikshit says, congress will win All seven seats in Delhi

शीला दीक्षित का दावा, लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतेंगे

Mon, 11 Mar 2019 06:54 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 11 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Sheila Dikshit says, congress will win All seven seats in Delhi
शीला दीक्षित

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सोमवार को उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सारी सीटें जीतेगी। 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' सम्मेलन में शीला ने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है और आशा करती हूं कि हम मिलकर सातों सीटें जीतेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कहा कि हम आपको इस देश का नेता देखना चाहते हैं। अगर हमें अच्छा और बढ़ता हुआ हिंदुस्तान चाहिए तो यह सिर्फ राहुल गांधी के नेतृत्व से ही संभव है। 
विज्ञापन


पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ाई है और हम इस लड़ाई को जीतेंगे। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने मंच से राहुल गांधी की मौजूदगी में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा और 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed