फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha hits out at PM Modi again

शत्रुघ्न ने पीएम मोदी को फिर घेरा, इस बार वीआईपी कल्चर को बनाया मुद्दा

Tue, 12 Mar 2019 07:22 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 12 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha hits out at PM Modi again
Shatrughan Sinha

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट के जरिए नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। इसबार उन्होंने वीआईपी कल्चर से हो रही परेशानी को लेकर पीएम मोदी को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिले गुजरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन


भाजपा छोड़ने की खबरों के बीच पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट के जरिए मोदी पर निशाना साधा। मोदी का नाम लिए बगैर सिन्हा ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में काफी अंतर है जो लोकसभा चुनाव के बाद साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, सर जी सेना देश की सुरक्षा बहुत मुश्किल परिस्थितियों में कर रही है। लेकिन वीआईपी कल्चर के कारण उनका लाभ उठाया जा रहा है। जब आपका काफिला गुजरता है तो लोगों को उससे परेशानियां होती हैं, जाम लग जाता है, लोग कहते हैं कि जाम लगा हुआ है। 

सिन्हा ने कहा, एक सांसद ही प्रधानमंत्री बनता है लेकिन सांसद और प्रधानमंत्री के बीच इतना अंतर क्यों है। आप ही इस अंतर को खत्म करने की शुरुआत कीजिए और बाकियों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत कीजिए। आप इस बात को समझेंगे, कथनी और करनी के फर्क को खत्म करेंगे।


आपको बता दें कि पिछले साल पटना एयरपोर्ट पर सिन्हा की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। 

'कांग्रेस के टिकट से सिन्हा जीत सकते हैं'

ऐसी अट्कलें लगाई जा रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से महागठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस इस सीट पर भारी एटी इंनकमबेंसी होने के बावजूद सिन्हा को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है। 

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा अगर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ते हैं तो यादव, मुस्लिम का वोट मिल जाएगा और वह कायस्थ के पारंपरिक वोट को भी बरकरार रख सकते हैं। जबकि राजद के टिकट से चुनाव लड़ने पर उच्च जाति के वोट नहीं मिलने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed