{"_id":"5c65131cbdec2273aa6bb79d","slug":"lok-sabha-elections-2019-rahul-gandhi-in-ajmer-addresses-seva-dal-asks-to-combat-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मैं पीएम मोदी से गले मिला तो उनकी नफरत को मेरे प्यार ने दबा दिया- राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब मैं पीएम मोदी से गले मिला तो उनकी नफरत को मेरे प्यार ने दबा दिया- राहुल गांधी
Thu, 14 Feb 2019 01:13 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजमेर में सेवादल के अधिवेशन को संबोधित किया। अपने भाषण में राहुल ने पीएम मोदी के खिलाफ खुलकर हल्ला बोला।
विज्ञापन
'मोदी किसानों के हमदर्द नहीं'
राहुल ने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ करती है जैसा उसने राजस्थान और मध्यप्रदेश में करके दिखाया लेकिन पीएम मोदी किसानों के कर्ज माफी की सिर्फ बात करते हैं और पैसा अंबानी और मेहुल चोकसी जैसे अपने दोस्तों को दे देते हैं।सेवादल से मांगी माफी
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के परिवार में सेवादल की जो जगह है, जो आदर इसे मिलना चाहिए वो नहीं मिला है लिहाजा वो इसके लिए मांफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी सेवादल है। उसकी विचारधारा की रक्षक सेवादल है। कांग्रेस, सेवादल को अपना सबसे अहम संगठन मानकर चलेगी।
विज्ञापन
'संघ नफरत फैलाता है'
राहुल ने संघ पर भी जमकर हल्ला बोला। राहुल ने कहा,संघ नफरत फैलाने का काम करता है। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम करता है। जहां ये आग लगाने का काम करेंगे वहां सेवादल प्यार फैलाने का काम करे। जहां वो लाठी चलाते हैं, वहां सेवादल गले मिले। नफरत को नफरत नहीं प्यार ही काट सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन
जब मोदी से मिले गले
राहुल ने संसद में पीएम से गले मिलने वाली घटना को भी याद किया। उन्होंने कहा,जब मैं पीएम मोदी से गले मिला तो उनके अंदर जो नफरत थी उसे मेरे प्यार ने दबा दिया। उन्होंने मेरी तरफ देखा, अपनी नफरत को वो संभाल नहीं पाए और हैरान रह गए कि प्यार ने नफरत को कैसे दबा दिया।