{"_id":"5c722646bdec22736c04d716","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-narendra-modi-in-uttar-pradesh-amit-shah-in-jammu-and-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल: प्रधानमंत्री आज उत्तर प्रदेश में, अमित शाह अमृतसर और जम्मू दौरे पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी हलचल: प्रधानमंत्री आज उत्तर प्रदेश में, अमित शाह अमृतसर और जम्मू दौरे पर
Sun, 24 Feb 2019 10:36 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
amit shah-modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। यूपी के गोरखपुर और प्रयागराज में उनका कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पंजाब और जम्मू-कश्मीर दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम योजनाओं के शुभारंभ और कुंभ को लेकर है, तो वहीं अमित शाह कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे से गोरखपुर में होंगे, जहां वह किसान योजना का शुभारंभ करने के साथ अन्य कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वह प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां स्वच्छ कुंभ-स्वच्छ सेवा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सुबह 11 बजे से जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में आम लोगों के साथ किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को लाइव देखेंगे और चर्चा करेंगे। यहां से वह विजय संकल्प सम्मेलन में भाग लेने दोपहर करीब एक बजे भगवती नगर स्थित सभा स्थल जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू से कार्यक्रम समापन के बाद अमित शाह पंजाब के अमृतसर पहुंचेंगे। यहां वह दोपहर तीन बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।