{"_id":"5c7e5b45bdec221402333e3d","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-modi-rally-in-dhar-madhya-pradesh-attacks-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का दिग्विजय पर निशाना, महामिलावटी पाकिस्तान का पोस्टर बॉय बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का दिग्विजय पर निशाना, महामिलावटी पाकिस्तान का पोस्टर बॉय बताया
Tue, 05 Mar 2019 07:30 PM IST
पल्लवी कश्यप
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: पल्लवी कश्यप
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
धार रैली में नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के धार में भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। खासतौर पर उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले का जवाब भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के घर में घुसकर दिया। आतंकियों को बता दिया गया है कि अगर वे नहीं सुधरेंगे तो उनका क्या हश्र होगा।मोदी ने रैली में आए लोगों से पूछा - सेना के पराक्रम पर गर्व है?
मोदी ने कहा कि देश-दुनिया को लगता है कि हमने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर सही किया। मोदी ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि वह पुलवामा हमले को महज हादसा बता रहे हैं। उन्हें (दिग्विजय को) ओसामा बिन लादेन भी ‘‘शांति दूत’’ लगता था।
विज्ञापन
'कोई सबूत मांग रहा है, कोई लाशों की संख्या पूछता है'
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई सबूत मांग रहा है, कोई लाशों की संख्या पूछता है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते से विपक्ष का चेहरा लटका हुआ है। महामिलावट वाले पाकिस्तान में पोस्टर बॉय बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेसी नेता सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। मोदी ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अब आतंकियों और आतंक के समर्थकों को डंके की चोट पर कह दिया है कि अब उनके सामने सुधरने के अलावा कोई चारा नहीं है। अगर वो फिर भी नहीं सुधेरेंगे तो फिर क्या किया जाएगा, ये भी उन्हें बता दिया गया है।
'दशकों से देश पर राज करने वाली पार्टी उठा रही है सेना की योग्यता पर सवाल'
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दशकों से देश पर राज करने वाली पार्टी अब सेना की योग्यता पर सवाल उठा रही है। उन्होंने बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि खासकर मध्य प्रदेश के नेता हमारी बहादुर सेना की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को घटना बताया। ये उनकी मानसिकता है। मोदी ने कहा कि ये वही व्यक्ति है जिसने 26/11 की आतंकी घटना में पाक को क्लिन चीट दे दी थी।
'एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुई सदमा भारत में बैठे लोगों को लगा'
मोदी ने कहा कि एक आतंकी की मौत पर जिस पार्टी के नेताओं के आंसू नहीं थमते थे, उस कांग्रेस से आतंकवादियों के खात्मे की उम्मीद नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार हर आतंकी हमले के बाद चुप बैठ जाती थी। भारतीय वायुसेना का एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुआ, लेकिन सदमा भारत में बैठे लोगों को लगा।
विज्ञापन
PM Modi in Dhar,MP: Party which ruled our country for decades is now questioning ability of our brave forces, especially a leader from MP. Today he said Pulwama terror attack is an accident.This is their mentality, he is the same person who gave Pak a clean chit during 26/11 pic.twitter.com/S3olN1PQ8g
— ANI (@ANI) March 5, 2019विज्ञापन