{"_id":"5c8354a6bdec22144d7e0003","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-modi-is-our-daddy-says-aiadmk-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएडीएमके के मंत्री बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे पिता हैं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एआईएडीएमके के मंत्री बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे पिता हैं
Sat, 09 Mar 2019 11:22 AM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई और नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सत्तारुढ़ ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) के पिता है, यह बात शुक्रवार को तमिलनाडु डेयरी विकास मंत्री के टी आर बालाजी ने कही।
विरुथुनगर जिले के श्रीविलिपुथुर में पार्टी बैठक को संबोधित करने के बाद मंत्री ने कहा कि अम्मा की मृत्यु के बाद यह मोदी ही हैं जिन्होंने अन्नाद्रमुक को पिता की तरह संभाला है।
बालाजी ने कहा, जी हां, अब मोदी हमारे पिता हैं। जब से हमने अम्मा को खोया है, पीएम मोदी ने हमें गाइड किया और हमे सहारा दिया। मोदी सिर्फ अन्नाद्रमुक के ही पिता नहीं हैं, वह देश के भी पिता हैं। इसीलिए अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है।
विज्ञापन
बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत जयललिता ने नारा दिया था- तमिलनाडु की महिला या गुजरात का मोदी। एक तरह से यह उस वक्त पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तंज था और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खूब लोकप्रिय भी हुआ था।