{"_id":"5c6c3414bdec224e4507f5d8","slug":"lok-sabha-elections-2019-piyush-goyal-met-dmdk-founder-said-i-come-to-know-about-his-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूष गोयल ने की डीएमडीके संस्थापक विजयकांत से मुलाकात, कयासबाजी तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीयूष गोयल ने की डीएमडीके संस्थापक विजयकांत से मुलाकात, कयासबाजी तेज
Tue, 19 Feb 2019 10:23 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पीयूष गोयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डीएमडीके के संस्थापक अध्यक्ष विजयकांत से यहां उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Union Minister and senior BJP leader Piyush Goyal arrives at the residence of DMDK chief Vijayakanth in Chennai. pic.twitter.com/zH9bLDDafE
— ANI (@ANI) February 19, 2019विज्ञापन
तमिलनाडु के भाजपा प्रभारी गोयल ने कहा कि अभिनेता से नेता बने विजयकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, जिंदगी में हर चीज गठबंधनों और राजनीति के बारे में नहीं होती। कुछ निजी मानवीय रिश्ते भी होते हैं। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने देसीय मुरपोक्कू द्रविड़ कझगम (डीएमडीके) के साथ गठबंधन के बारे में कोई बातचीत की।
विज्ञापन
गोयल ने कहा, यह गठबंधन या राजनीति को लेकर मुलाकात नहीं थी और कैप्टेन (विजयकांत का लोकप्रिय नाम) के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आया था। उनके साथ डीएमडीके के नेता सुदीश और केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन भी थे।