फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: not to give ticket to leaders over 75 years old was party decision: Shah

75 साल से अधिक उम्र के लोगों को टिकट नहीं देना पार्टी का फैसला: अमित शाह

Thu, 04 Apr 2019 10:09 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 04 Apr 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019:  not to give ticket to leaders over 75 years old was party decision: Shah
अमित शाह - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देना उनकी पार्टी का फैसला है। इसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता चुनाव मैदान में नहीं उतर पाए।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि वह संसद में आने के लिए लोगों से सीधा जनादेश चाहते हैx और इसलिए उन्होंने आम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। हालांकि, उन्होंने उन अटकलों को ज्यादा तवज्जों नहीं दी जिनमें कहा गया है कि अगर केन्द्र की सत्ता में भाजपा की वापसी होती है तो वह सरकार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दावे का कोई आधार नहीं है क्योंकि राज्यसभा सदस्य होने पर भी कोई मंत्री बन सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने ‘द वीक’ को दिए एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं। पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को टिकट नहीं दिये जाने के सवाल पर शाह ने कहा, ‘‘केवल मीडिया ही इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहा है। 75 से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है। यह पार्टी का फैसला है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर सीट से अपनी उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए शाह ने कहा, ‘‘मैं 25 साल तक विधायक रहा हूं। मैं एक राजनीतिक कार्यकर्ता हूं जो लोगों के बीच रहता है। जब मेरा विधानसभा कार्यकाल समाप्त हुआ, तब कोई लोकसभा चुनाव नहीं था। इसलिए, मैं राज्यसभा गया। मैं संसद जाने के लिए लोगों से सीधा जनादेश चाहता था और पार्टी इस पर सहमत हुई।’’ 

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के लिए दो प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति लेकर आये हैं। शाह ने कहा, ‘‘यह नीति सफल हुई है। हमने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की। इन दो कार्रवाइयों से दुनिया को एक संदेश गया है कि अमेरिका और इज़राइल के अलावा यदि कोई अन्य देश है जो अपने सशस्त्र बलों के सदस्यों की हत्या का बदला ले सकता है तो वह भारत है।’’ 

बालाकोट हवाई हमले पर भाजपा प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और उनके प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वे बदला लेने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब भी विपक्ष सबूत मांग रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमारे सशस्त्र बलों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। विपक्ष को अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए।’’ 

भाजपा के मौजूदा सांसदों के समक्ष सत्ता विरोधी लहर को लेकर पूछे गये सवाल पर शाह ने कहा कि हर सीट से मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, न कि ये सांसद। उन्होंने कहा, ‘‘इस भ्रम को ठीक करें कि हर कोई संसदीय चुनाव लड़ रहा है। यहां तक कि अमित शाह भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हर सीट से नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। देश नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करेगा।’’ 


राम मंदिर और अनुच्छेद 370 जैसे पार्टी के वैचारिक मुद्दों पर ज्यादा प्रगति नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इनके लिए लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का मुद्दा अदालत में लंबित है। हम फैसले का इंतजार करेंगे। लेकिन हमारा रुख है कि उसी स्थान पर जल्द से जल्द एक भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।’’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed