फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: NDA may finalize candidates name in PM Narendra Modi Rally

बिहार में पीएम की रैली: लोकसभा सीटों की तरह बांटी मंच की कुर्सियां, पर उम्मीदवारों की भी होगी घोषणा?

Sat, 02 Mar 2019 11:03 AM IST
Prabudhh Jain निलेश कुमार, चुनाव डेस्क, अमर उजाला
निलेश कुमार, चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 02 Mar 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: NDA may finalize candidates name in PM Narendra Modi Rally
नीतीश कुमार और पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 में टक्कर मुख्यत: दो धाराओं के बीच देखी जा रही है-भाजपानीत एनडीए और कांग्रेसनीत महागठबंधन। घटक दलों में आपसी सामंजस्य और एकजुटता की कमी वाले महागठबंधन में सीट बंटवारा पूरे तौर पर तय नहीं हो पाया है, वहीं दूसरी ओर एनडीए भी सीट बंटवारे को लेकर हर जगह लक्ष्य नहीं साध पाई है। दोनों ही गठबंधन धीरे-धीरे सीट बंटवारे को लेकर राज्यवार समीकरण बनाने में लगे हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद अन्य राज्यों की ओर अग्रसर है, तो वहीं कांग्रेस तमिलनाडु के बाद बिहार-झारखंड में सीटें तय करने में लगा है। 

विज्ञापन


बिहार में रविवार को होने वाली एनडीए की रैली कई मायनों में अहम होने वाली है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। दोनों करीब नौ साल बाद किसी चुनावी रैली में एक साथ होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रैली में एनडीए के सीट बंटवारे के अनुसार उम्मीदवारों की भी घोषणा हो सकती है। कारण कि पहले ऐसी चर्चा थी कि इस दिन मंच पर भाजपा, जदयू और लोजपा के उम्मीदवार लोगों से मुखातिब होंगे।

विज्ञापन

सीट बंटवारे की तरह मंच की कुर्सियां भी बांटीं

Lok Sabha Elections 2019: NDA may finalize candidates name in PM Narendra Modi Rally
नीतीश कुमार और रामविलास पासवान

कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान भीड़ से उम्मीदवारों का परिचय कराने के बाद इन्हें वोट देने की अपील करेंगे। इसे लेकर कयासों के बीच रैली के एक दिन पहले तक उम्मीदवारों का नाम तय न होने के कारण अब यह संभावना नजर नहीं आ रही। 

एनडीए की इस रैली के लिए गांधी मैदान में दो मंच बनाए हैं और मंच की कुर्सियों का बंटवारा भी तय हो चुका है। सीट बंटवारे की तरह भाजपा और जदयू में 50-50 का फॉमूला है और बाकी कुर्सियां लोजपा के लिए तय है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। तय फॉर्मूला के अनुसार भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

इसी फॉर्मूले के तहत मंच पर भी 41 कुर्सियां लगाई जाएंगी। एक कुर्सी प्रधानमंत्री मोदी की होगी। जदयू और भाजपा नेताओं के लिए 17-17 कुर्सियां और शेष बची 6 कुर्सियां लोजपा के लिए होंगी। वहीं, मुख्य मंच के बगल में एक और मंच बनाया जा रहा है, जिसपर एनडीए के सांसदों के साथ विधायक और विधान पार्षदों को कुर्सियां दी जाएंगी। 

ऐसा है सीटों का गणित, पर उम्मीदवारी अभी तय नहीं

Lok Sabha Elections 2019: NDA may finalize candidates name in PM Narendra Modi Rally
नरेंद्र मोदी-रामविलास पासवान - फोटो : फाइल

तीनों दलों के बीच सीटों की संख्या बहुत पहले तय हो गई थी, लेकिन मुश्किल यह है कि किसके हिस्से में कौन सीट जाएगी, यह तय नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो तीनों दलों के बीच चार-पांच सीटों पर खींचतान जारी है। बक्सर, नवादा, वाल्मीकिनगर जैसी कुछ सीटों पर तीनों दलों का दावा बन रहा है। 

बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा में देखा जाए तो तीनों ही पार्टियों ने पक्के तौर पर उम्मीदवार तय नहीं किया है। लोजपा में सुप्रीमो रामविलास पासवान के सांसद बेटे चिराग पासवान का जमुई से लड़ना तय है, जबकि रामविलास के भाई वर्तमान सांसद रामचंद्र पासवान का समस्तीपुर से लड़ना तय है। 

कहा जा रहा है कि जदयू में उम्मीदवार चयन को लेकर ज्यादा संशय नहीं है। पटना की दोनों सीटें भाजपा के खाते में तय है। दरभंगा, पटनासाहिब और कुछ अन्य सीटों पर भाजपा नया उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। वहीं, जदयू में अधिक मारामारी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि जदयू को कुछ सीटों पर भाजपा अपना उम्मीदवार भी देगी। बताया जा रहा है कि दर्जन भर उम्मीदवारों को तैयारी के लिए कह दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed