फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 Narendra Modi says why he raised the issue of Rajiv Gandhi and INS Viraat

पीएम मोदी ने बताया क्यों उठाया राजीव गांधी और आईएनएस विराट का मुद्दा

Sun, 12 May 2019 11:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 12 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Narendra Modi says why he raised the issue of Rajiv Gandhi and INS Viraat
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्होंने राजीव गांधी और आईएनएस विराट पर क्यों बयान दिया। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा कि राहुल गांधी मेरी छवि को खराब करना चाहते हैं, लेकिन मोदी की छवि खान मार्केट या लुटियंस गैंग द्वारा बनाई गई नहीं जिसे कोई तार-तार कर पाए। 
विज्ञापन


जब उनसे यह पूछा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी और आईएनएस विराट का मामला कहां से आया तो पीएम मोदी ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सेना मोदी की जागीरदारी नहीं है। आप सबने इस पर ध्यान नहीं दिया। फिर मुझे कहना पड़ा कि व्यक्तिगत जागीर क्या होती है। राजीव गांधी मेरा मुद्दा नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहते हैं कि बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। आप उनकी मदद करना चाहते हैं तो राजीव गांधी के मसले को हाईलाइट कर सकते हैं। यह आपका निर्णय है।' पीएम मोदी ने कहा कि ये चीजें तब भी मीडिया में छपी थीं, तब कोई एडमिरल बयान देने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि मैंने यह पढ़ा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी की छवि को तार-तार करना चाहते हैं। वह किसी भी तरह से मेरी छवि खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मोदी की छवि दिल्ली के खान मार्केट गैंग ने नहीं बनाई है, लुटियंस दिल्ली ने नहीं बनाई है। 45 साल की मोदी की तपस्या ने छवि बनाई है। अच्छी या बुरी जो भी है आप इसे खराब नहीं कर सकते, लेकिन लुटियंस और खान मार्केट गैंग ने एक पूर्व प्रधानमंत्री की छवि 'मिस्टर क्लीन, मिस्टर क्लीन' की बनाई थी, वह किस तरह से खत्म हो गई?'

प्रधानमंत्री मोदी ने 8 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था 'जो लोग आज कह रहे हैं कि सेना किसी की जागीर नहीं है, उसी परिवार के लोगों ने आईएनएस विराट को प्राइवेट टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था।'


मोदी ने कहा, 'आईएनएस विराट समुद्र की रखवाली के लिए तैनात था, लेकिन उसका इस्तेमाल राजीव गांधी, उनके परिवार और ससुरालवालों को एक द्वीप पर छुट्टियों के लिए ले जाने के लिए किया गया। पूरे कुनबे को लेकर आईएनएस विराट खास द्वीप पर 10 दिन तक रुका रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed