फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Narendra Modi attack on congress in Arunachal Pradesh, know 10 Big points

अरुणाचल में पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया ढकोसला पत्र, जानें 10 बड़ी बातें

Wed, 03 Apr 2019 04:02 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 03 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Narendra Modi attack on congress in Arunachal Pradesh, know 10 Big points
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि इन लोगों की तरह इनका घोषणापत्र भी भ्रष्ट होता है, बेईमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है। और इसलिए यह कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ढकोसला पत्र है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि 

  1. हम केवल एक वादा करके उसे दशकों तक लटकाए रखने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने वाले लोग हैं। 
     
  2. एक परिवार ने 55 साल तक दावा किया, लेकिन ये फिर भी दावा नहीं कर सकते हैं कि हिन्दुस्तान के सारे काम पूरे कर दिए हैं। मुझे तो पांच साल होने वाले हैं, लेकिन मैं इतना जरूर समाधान कर सकता हूं कि मैं हर चुनौतियों को चुनौती देने वाला इंसान हूं।
    विज्ञापन

     
  3. जो भारत के संविधान को नहीं मानते, ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का जो कानून है उसको खत्म करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया है।
     
  4. एक तरफ वो दल जिन्होंने कभी देश की आशाओं-आकांक्षाओं को नहीं समझा, जिन्होंने देश पर राज करने की नीयत से सत्ता पर कब्जा जमाए रखा। जबकि आपका ये चौकीदार, आपके सेवक की तरह काम कर रहा है। 
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  5. आपके मजबूत विश्वास का ही नतीजा है कि आज अरुणाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अनेक संस्थान बन रहे हैं। 
     
  6. आपके विश्वास का ही परिणाम है कि आज़ादी के सात दशक बाद अरुणाचल के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा पाए हैं, हर घर को रोशन कर पाए हैं। 
     
  7. इस बार का चुनाव वादों और इरादों के बीच का चुनाव है। ये संकल्प और साजिश के बीच का चुनाव है। ये भरोसे और भ्रष्टाचार के बीच का चुनाव है। 
     
  8. ये अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए दिन रात एक करने वालों और दशकों तक अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट की उपेक्षा करने वालों का चुनाव है। 
     
  9. ये आपकी सांस्कृतिक विरासत, परंपरा, आपके गौरव की रक्षा करने वालों और आपके परिधानों, आपकी परंपराओं का मजाक उड़ाने वालों, आपका अपमान करने वालों के बीच का चुनाव है। जो लोग देश का अपमान करते हैं ऐसे लोगों से कांग्रेस सहानुभूति रखती है। 

     
  10. अंत में प्रधानमंत्री ने लोगों से चुनाव में जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जरुरी है कि आपलोग केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed