महबूबा मुफ्ती की धमकी, बोलीं- अगर अनुच्छेद 370 हटा तो खत्म हो जाएंगे भारत से रिश्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा ने अपने बयान में कहा कि अनुच्छेद 370 ही वो पुल है जिसने दोनों को साथ जोड़ रखा है, अगर आप उस पुल को ही तोड़ देंगे तो ये रिश्ता भी खत्म हो जाएगा। पीडीपी सुप्रीमो ने कहा कि अगर आप इस पुल (अनुच्छेद-370) को तोड़ते हैं तो आपको भारत और जम्मू-कश्मीर के बीच के संबंधों को फिर से संगठित करना होगा। इसमें कई शर्तें होंगी। हम आपके साथ जिन शर्तों पर आए थे यदि वो खत्म होंगी तो हमें दोबारा सोचना पड़ेगा कि क्या आपके साथ हम बिना शर्तों के रहना चाहेंगे। क्या यह मुस्लिम बहुल राज्य भारत के साथ रहना चाहेगा? गौरतलब है कि पिछले दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग में अनुच्छेद-35ए को जम्मू-कश्मीर के लिए नुकसानदायक बताया था।
ये भी पढ़ें - 370 हट सकती है या नहीं, इस अहम सवाल पर क्या कहते हैं कानून के जानकार
PDP president and former J & K CM Mehbooba Mufti warned that if the central government scraps Article 370, its relationship with the state will come to an end.
Read @ANI Story | https://t.co/DxDPbiL3W4 pic.twitter.com/Iaxl6rObqN — ANI Digital (@ani_digital) March 30, 2019
मालूम हो कि भारतीय संविधान में अनुच्छेद 370 में जम्मू-कश्मीर को कुछ विशेष अधिकार दिए गए हैं, जिसके तहत रक्षा, विदेश और संचार के मामलों को छोड़कर भारत सरकार वहां हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।