फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 Mahasangram: Lakhimpur Kheri people and political leaders discuss issues

महासंग्राम: लखीमपुर खीरी में खस्ताहाल सड़कों और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर क्या बोले नेताजी?

Mon, 04 Mar 2019 05:05 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 04 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mahasangram: Lakhimpur Kheri people and political leaders discuss issues
लखीमपुर खीरी में चुनावी 'महासंग्राम' - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई अब महासंग्राम में बदल चुकी है। हर तरफ नेताओं के वादों और रैलियों का शोर है। नेताओं और पार्टियों में विरोधियों के वार और एक दूसरे को चित करने की रणनीतियां नजर आ रही हैं। हर कोई बस अपने जीत के दावे कर रहा है। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिना रहा है तो विपक्ष पांच साल का हिसाब मांग रहा है। 
विज्ञापन


लेकिन जनता क्या चाहती है और उनके मुद्दे क्या हैं? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ पहुंचा है लोगों के बीच। हमारे खास कार्यक्रम राल्को टायर महासंग्राम में हमने जनता से उनके दिल की बात जाननी चाही। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हमने जानने की कोशिश की कि क्या हैं यहां के चुनावी मुद्दे और जनप्रतिनिधियों से अपेक्षाएं। 
विज्ञापन


इस चर्चा में हमारे साथ जुड़े- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह, सपा से राजपाल सिंह।

भाजपा प्रतिनिधियों ने कहा कि लखीमपुर में सरकार ने बेहद कम वक्त में विकास के अपने वादे पूरे किए हैं। लेकिन एक स्थानीय महिला ने उनके दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में विकास नजर नहीं आता। इसके अलावा गरीबी, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को भी उन्होंने उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रतिनिधि ने दावा किया किया कि 2017 तक जिले में कई काम हुए जिनमें फोर-लेन हाईवे और ट्रॉमा सेंटर शामिल हैं। मौजूद जनता ने कार्यक्रम के दौरान सड़कों की खस्ता हालत को लेकर भी नेताओं को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed