फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019: live Political updates about Narendra Modi, Rahul gandhi, Amit shah

चुनावी हलचल: अपना दल कृष्णा गुट ने थामा कांग्रेस का हाथ, गोंडा और पीलीभीत सीट पर समझौता

Sat, 16 Mar 2019 11:16 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 16 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: live Political updates about Narendra Modi, Rahul gandhi, Amit shah
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। तीसरा मोर्चा भले ही नहीं बना है लेकिन ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में तमाम छोटे दल ताल ठोक रहे हैं। कई दल एनडीए और यूपीए दोनों से दूरी बनाए हुए हैं। इधर तमाम नेताओं के दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। दिनभर का चुनावी हलचल का अपडेट आपको दे रहे हैं। 

विज्ञापन

दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--

- वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कडप्पा से वाईएस अविनाश रेड्डी, अराकू से जी माधवी, बपाटला से एन सुरेश, अनंतपुर से तलारी रंगैया, राजमपेट से पीवी मिथुन रेड्डी, अमलापुरम से चिंता अनुराधा, हिंदुपुर से जी माधव, करनूल से संजीव कुमार और चित्तूर से एन रेडप्पा। रविवार को अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी बाकी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।  
विज्ञापन


-प्रधानमंत्री के मैं भी चौकीदार अभियान पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तंज कसा है। उन्होंने एक रैली में कहा कि पीएम, जगन मोहन रेड्डी जैसे भ्रष्ट लोगों के चौकीदार हैं। पीएम मोदी-चंद्रशेखर राव, आगामी चुनाव में टीडीपी को हराना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जहां अपना दल अनुप्रिया पटेल गुट भाजपा के साथ औपचारिक गठबंधन में बंध गया है वहीं अब अपना दल (कृष्णा पटेल) गुट की कांग्रेस के साथ तस्वीर सामने आई है। कांग्रेस, अपना दल कृष्णा गुट के लिए गोंंडा और पीलीभीत की सीटें छोड़ेगी। पटेल के दामाद निरंजन सिंह चंदेल कांग्रेस में शामिल हो गए।



- हरियाणा में ओपी चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल ने भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छा जताई है। झज्जर में एक रैली के दौरान करण चौटाला ने लोगों से पूछा, "क्या आप लोग चाहते हैं कि हरा और भगवा दोबारा एक हो जाए?" सवाल के जवाब में लोगों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया।
 



-चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए घोषणापत्र जारी करने की समयरेखा घोषित कर दी है। जनप्रतिनिधि कानून की धारा 126 के मुताबिक, एक या एक से ज्यादा चरणों में होने वाले चुनाव के लिए प्रतिबंधित समय में घोषणापत्र जारी नहीं किए जा सकेंगे। धारा 126 के मुताबिक, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार पर प्रतिबंध लग जाता है। 
 



-वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश अंबेडकर बोले- हमने एआईएमआईएम से गुजारिश की है कि वह मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से लड़े जहां से पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने कहा कि हम इस पर विचार करेंगे। उनके फैसले के बाद हम बाकी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान करेंगे। 

- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने पार्टी छोड़ी।  -बेटे मनीष खंड़ूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने पर बीसी खंडूड़ी ने कहा- वह एक युवा पढ़े लिखे नौजवान हैं, वह जहां जाना चाहें जाएंगे। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। ये जरूरी नहीं कि उन्हें वही करना चाहिए जो मैंने किया। वह कभी भी भाजपा में नहीं थे। 
 


- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन। 
 


-राजनाथ सिंह और अरुण जेटली भाजपा दफ्तर पहुंचे।
 


- दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे सुषमा स्वराज, शिवराज चौहान और अन्य नेता। 
 


- हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता संतोष मांझी ने कहा- हमने 5 सीटों की मांग की थी, 3-4 सीटों पर सहमति बनी है। 
 


- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। 
 


-लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने पहुंचे रालोद नेता जयंत चौधरी। 
 


-बीजू जनता दल ने राज्य चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर शिकायत की कि भाजपा चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर कालिया योजना रुकवाने की कोशिश कर रही है जिसका फायदा 20 लाख किसानों को मिलता है। 
  


-संजय राउत ने कहा, शिवसेना ने गोवा शिवसेना प्रमुख जितेश कामत को उत्तर गोवा और राज्य उपाध्यक्ष राखी प्रभुदेसाई नाइक को दक्षिण गोवा से टिकट दिया है। 
 


-कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में तेलंगाना के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 

-आगामी लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी कांग्रेस को झटका देते हुए सालेपुर से उसके विधायक प्रकाश बेहरा ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भी तीन विधायक नव किशोर दास, जोगेश सिंह और कृष्णा चंद्र सागरिया कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। दास और सिंह बीजद में शामिल हो गए हैं जबकि सागरिया ने बसपा का दामन थामा है। बेहरा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) नेतृत्व द्वारा उन्हें नजरअंदाज किए जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

-उत्तराखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) बीसी खंड़ूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने पर राहुल गांधी ने कहा- आप इनके पिता को अच्छी तरह जानते हैं। वह संसदीय डिफेंस कमेटी के चेयरमैन रहे हैं। 
 
-नबरंगपुर (ओडिशा) से बीजू जनता दल सांसद बालभद्र माझी भाजपा में हुए शामिल। कुछ दिन पहले दिया बीजद से इस्तीफा। 
 


-असम में भाजपा को एक करारा झटका देते हुए तेजपुर से मौजूदा सांसद राम प्रसाद शर्मा ने शनिवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर आरोप लगाया कि पार्टी में नए घुसपैठियों के कारण पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि आरएसएस और विहिप के लिए 15 साल और भाजपा के लिए 29 साल काम करने के बाद वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि मैंने आज भाजपा छोड़ दी। मैं असम के उन पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दुख महसूस करता हूं जिन्हें नए घुसपैठियों के कारण नजरअंदाज किया जा रहा है। तेजपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवार के पैनल में शर्मा का नाम शामिल नहीं था। इसमें केवल असम के मंत्री और एनईडीए के संयोजक हिमंत बिस्वा शर्मा का नाम था।

- भाजपा को लगा एक और झटका। भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। वह बांदा से चुनाव लड़ेंगे। 
 


- बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंड़ूड़ी राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। 
 


-उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूरी राहुल की देहरादून रैली के दौरान मंच पर मौजूद।
 


-जेडीएस महासचिव दानिश अली बहुजन समाज पार्टी में शामिल


-टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू तिरुपति दर्शन के लिए चित्तूर रवाना हुए। दर्शन करने के बाद वह विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन लॉन्च करेंगे। 
 


-झारखंड प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने आज विस्तृत विचार विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को राज्य की 14 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर उसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने को अधिकृत किया। समिति की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा कि चुनाव समिति ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। भाजपा चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय पर हुई।

-प्रियका गांधी के यूपी दौरे पर संशय बना हुआ है। राज बब्बर ने ट्वीट कर कहा कि "उप्र महासचिव प्रियंका गांधी जी अभी आयी भी नहीं कि उनके लम्बे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। मान्यवरों, प्रियंका जी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है एवं प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका जी के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है।"

 
-भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शाम 4 बजे होगी, 180 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

-ओडिशा में सालपुर (कटक जिले) से कांग्रेस विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।
 



-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आपका चौकीदार दृढ़ होकर राष्ट्र की सेवा कर रहा है। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ने वाला हर कोई चौकीदार है। भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर कोई चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है, मैं भी चौकीदार हूं।
 



-भाजपा के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है।
 


-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद राहुल शहीदों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। 

-केरल में कांग्रेस नेता शशि थरूर के चाचा शशिकुमारऔर चाची शोभना शशिकुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

-आम चुनाव में काला धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए आयकर विभाग देशभर में सक्रिय हो गया है। इसके लिए आयकर विभाग की ओर से विशेष सेल का गठन किया गया है। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो चुनाव समाप्त होने तक हर दिन 24 घंटे खुला रहेगा। आम लोग भी कालेधन के दुरुपयोग संबंधी जानकारी दे सकें, इसके लिए विभाग की ओर से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed