{"_id":"5c8c9672bdec22143439c35f","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-cec-meet-and-list-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, होंगे 180 नाम! ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, होंगे 180 नाम!
Sat, 16 Mar 2019 11:53 AM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अमित शाह (File photo)
सियासी गहमागहमी के बीच आज भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की आज अहम बैठक है। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। कुल 180 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम को पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम
फैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों की 90 सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति की बैठक में सबसे पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सीटों पर फैसला लिया जा सकता है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं।
इस समय नोएडा का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व पूर्व जनरल वीके सिंह कर रहे हैं। भाजपा इन सीटों पर कुछ उम्मीदवारों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है।
बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में भी पहले चरण में मतदान होना है। लेकिन बिहार में अभी भी एनडीए ने सीटों के आवंटन की औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भाजपा इन सीटों में से कितने पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है। हालांकि, जमुई पहले ही लोकजनशक्ति पार्टी की सीट रही है। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान यहां से सांसद हैं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम को पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम
विज्ञापन
फैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों की 90 सीटों पर मतदान होना है।
चुनावी हलचल Live: दिनभर की चुनाव की खबरों का अपडेट यहां पढ़ें