फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha elections 2019: Lal Krishna Advani and Murli Manohar joshi may contest in election for BJP

भाजपा में उम्मीदवारी पर उम्र सीमा नहीं, आडवाणी-जोशी जैसे 75 पार नेता भी उतरेंगे चुनावी मैदान में

Sun, 10 Mar 2019 11:45 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: Lal Krishna Advani and Murli Manohar joshi may contest in election for BJP
Lal krishna Advani and Murli Manohar joshi (File Photo) - फोटो : social media

भाजपा में सुषमा स्वराज जैसी वरिष्ठ नेता जहां चुनाव लड़ने को मना कर चुकी हैं, वहीं पार्टी वरिष्ठतम नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारने की बात कह रही है। संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं को भी लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। हालांकि अंतिम निर्णय ऐसे नेताओं पर ही छोड़ा गया है।

विज्ञापन


भाजपा संसदीय बाेर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जिन नेताओं में चुनाव जीतने की क्षमता होगी, उनके लिए उम्र का कोई पैमाना नहीं होगा। ऐसे में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनाेहर जाेशी, शांता कुमार जैसे बुजुर्ग नेताओं के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हाे गया है। पार्टी ने इसकी काेई औपचारिक घाेषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी सूत्राें ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ने का निर्णय वरिष्ठ नेताओं पर ही छाेड़ दिया गया है। उनकी इच्छा होगी तो वह चुनाव लड़ें, इच्छा नहीं होगी तो न लड़ें। साथ ही पार्टी और सरकार में पद देने के लिए 75 साल की आयु सीमा लागू रहेगी। ऐसे में चुनाव में जीतने के बावजूद यह निश्चित नहीं होगा कि लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं को मंत्रालय मिलेगा या नहीं! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed