फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Keshav Maurya claims to win 73 seats in UP with Apna Dal SBSP intact

यूपी के डिप्टी सीएम का 73 सीटें जीतने का दावा, कहा-नहीं छिटकेंगे अनुप्रिया पटेल और ओपी राजभर

Fri, 22 Feb 2019 02:51 PM IST
अजय सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 22 Feb 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Keshav Maurya claims to win 73 seats in UP with Apna Dal SBSP intact
केशव प्रसाद मौर्य का 73 सीटें जीतने का दावा - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश में भाजपा से सहयोगी दलों की नाराजगी की खबर के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जोर दिया है कि अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा और 2019 के लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन ‘73 प्लस’ सीटों पर जीत दर्ज करेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने ‘‘भाषा’’ से खास बातचीत में कहा, ‘‘ भाजपा का गठबंधन 2014 से ही अपना दल के साथ है और वह बना रहेगा । इसी प्रकार से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भी गठबंधन बना रहेगा ।’’ 

विज्ञापन

मौर्य ने किया 73 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

उन्होंने जोर दिया कि इन सहयोगी दलों के साथ 2014 में हुए लोकसभा चुनाव: और 2017 में हुए विधानसभा चुनाव: की तरह ही गठबंधन बना रहेगा। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से राज्य में दोनों सहयोगी दलों की कुछ समय से चली आ रही नाराजगी के बारे में पूछा गया था। अपना दल जहां लगातार प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा की राज्य इकाई पर उपेक्षा का आरोप लगा रहा है, वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ओबीसी आरक्षण में बंटवारे के लिये गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट में लागू की गई सिफारिशों को लागू करने की मांग पर जोर दे रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल और राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गठबंधन को लेकर पुनर्विचार करने की बात भी कही है। समझा जाता है कि हाल ही में राजभर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से इस बारे में चर्चा की। योगी आदित्यनाथ की भी पार्टी अध्यक्ष से इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। 

इस विषय में पूछे जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों हमारे सहयोगी दल हैं और ऐसे में उनके नेता हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं । राज्य में गठबंधन को मजबूत बनाने और चुनाव के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष से चर्चा स्वभाविक प्रक्रिया है। 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अपने सहयोगी दलों के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेंगे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिर भाजपा नीत राजग की सरकार बनेगी ।’’ उन्होंने जोर दिया कि केंद्र में भाजपा के 55 महीने बनाम कांग्रेस के 55 साल और उत्तरप्रदेश में भाजपा के 20 महीने बनाम सपा और बसपा के 15 साल का कामकाज जनता के सामने है और यही विकास कार्य 2019 में भाजपा को बड़ी जीत दिलायेगा।

प्रियंका से मिलीं अनुप्रिया पटेल

वैसे अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को ही प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है। राज्य सरकार और राज्य भाजपा से नाराज अपना दल की संरक्षक अनुप्रिया पटेल और अध्यक्ष आशीष पटेल ने प्रियंका और ज्योतिरादित्य के साथ लंबी बैठक की है। प्रियंका के आवास पर हुई बैठक में दोनों नेताओं ने कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया है। दूसरी ओर एसबीएसपी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर भी सपा के संपर्क में हैं।

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed