{"_id":"5c9e3000bdec22143c03572d","slug":"lok-sabha-elections-2019-kanhaiya-kumar-booked-for-violation-of-mcc-of-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगूसराय: कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेगूसराय: कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Fri, 29 Mar 2019 09:01 PM IST
अमित मंडल
भाषा, बेगूसराय
भाषा, बेगूसराय
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
कन्हैया कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के खिलाफ शुक्रवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जिले के मंसूर चक पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि मंसूर चक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट शत्रुघ्न रजक की शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। कन्हैया ने गुरुवार को गांव में एक जनसभा को संबोधित किया था और इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी से अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
बेगूसराय में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी।