फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Kamal hasan meets Mamata Banerjee in Howrah

कमल हासन ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, टीएमसी उम्मीदवार का प्रचार करने अंडमान जाएंगे

Mon, 25 Mar 2019 08:16 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Mon, 25 Mar 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Kamal hasan meets Mamata Banerjee in Howrah
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कमल हासन की मुलाकात - फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर नेताओं के बीच मेल मुलाकात का दौर तेज हो गया है। भाजपा के खिलाफ तमाम दलों में एकजुटता जोर पकड़ रही है। इसी सिलसिले में मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख व अभिनेता कमल हासल ने आज प. बंगाल की मुख्यमंत्री कमल हासन से मुलाकात की। ये मुलाकात प. बंगाल के हावड़ा में नबन्ना में हुई।  
विज्ञापन

  मुलाकात के बाद कमल हासन ने कहा, मुलाकात बहुत अच्छी रही, मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि अंडमान में टीएमसी के साथ हमारा गठबंधन है। उम्मीद है कि भविष्य में ये रिश्ता और गहराएगा। मैं टीएमसी उम्मीदवार के प्रचार के लिए वहां जा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ममता बनर्जी इस वक्त भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध की धुरी बनी हुई हैं। महागठबंधन की परिकल्पना उनके इर्द गिर्द ही घूमती है। भाजपा के खिलाफ वह कोलकाता में बड़ी रैली भी कर चुकी हैं। यहां इस बार टीएमसी और भाजपा के बीच असली मुकाबला है। 


वहीं, कमल हासन भी राजनीति में कूद पड़े हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी पार्टी एमएनएम बनाई। 2014 के शुरुआती दौर में वह भाजपा और पीएम मोदी के समर्थन में नजर आते थे, लेकिन वक्त बीतने के साथ साथ वह भाजपा के विरोध में उतर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed