फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: DMDK gives signals to coalition with AIADMK

तमिलनाडु: एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन में शामिल होगी डीएमडीके, सीटों का बंटवारा जल्द

Thu, 07 Mar 2019 08:39 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: DMDK gives signals to coalition with AIADMK
bjp-dmdk-aidmk - फोटो : social media

आगामी लोकसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के साथ एक संभावित चुनावी गठबंधन का संकेत देते हुए डीएमडीके ने गुरुवार को कहा कि अगले कुछ दिनों में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में डीएमडीके के वरिष्ठ नेता एल के सुतीश ने भाजपा के राज्य प्रभारी पीयूष गोयल के साथ बुधवार को हुई बातचीत का हवाला दिया। उन्होंने बताया, आप जानते हैं कि कल हमने एक निजी होटल में बातचीत की...आगामी कुछ दिनों में हम सीटों की संख्या और क्षेत्रों के बारे में बता देंगे।
विज्ञापन


डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के रिश्तेदार सुतीश ने कहा कि पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अपनी बातचीत शुरू की है जिसने उसे बताया है कि तमिलनाडु में गठबंधन की अगुवाई अन्नाद्रमुक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डीएमडीके कई यू-टर्न कर चुकी हैं। जहां एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन ने घोषणा की थी कि डीएमडीके लोकसभा चुनावों के लिए उसके साथ है वहीं विजयकांत की पार्टी की ओर से बयान आया कि वो अभी इस बारे में विचार कर रहे हैं और अगले दो दिन में इसकी घोषणा करेंगे। ठीक इसी दिन, डीएमके नेताओं ने कहा कि डीएमडीके स्टालिन की पार्टी के पास गठबंधन की नीयत से गई थी। और ये सब प्रधानमंत्री मोदी के चेन्नई दौरे से पहले हुआ। 

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed