{"_id":"5c989494bdec2213f01be34a","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-will-give-72000-yearly-to-20-percent-poor-familie-says-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर कांग्रेस का नारा- गरीबी हटाओ, राहुल बोले- 20 फीसदी गरीबों को हर साल देंगे 72 हजार रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक बार फिर कांग्रेस का नारा- गरीबी हटाओ, राहुल बोले- 20 फीसदी गरीबों को हर साल देंगे 72 हजार रुपये
Mon, 25 Mar 2019 02:13 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर महासंग्राम में बदल चुके माहौल के बीच कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को लेकर बड़ा एलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये देगी। जिस परिवार की आमदनी 12 हजार रुपये महीना से कम है, उनके खाते में सालाना 72 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस न्यूनतम आय योजना शुरू करेगी। कांग्रेस गरीबों को न्याय देगी। 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को, कांग्रेस सरकार हर साल 72 हजार रूपये देगी। जिस परिवार की आय 12 हजार से कम है, उसे इस योजना का फायदा मिलेगा। धीरे-धीरे हम 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi: Log mujhse poochte hain ki ye minimum aamdani ki line kya hogi to line jo hai 12,000 rupaye mahine ki hogi. pic.twitter.com/mRJRlslWqb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 25, 2019
राहुल गांधी ने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए कांग्रेस मनरेगा लाई थी, अब हम न्यूनतम आमदनी की गारंटी देने जा रहे हैं। मनरेगा के जरिए देश की 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। हम देश से गरीबी खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। हमने 20 दिन के अंदर अपना वादा पूरा किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सारी गणनाएं कर ली गई है। देश के पांच करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस देश में दो भारत नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। कहा कि वह अमीरों को पैसा देते हैं, हम गरीबों को देंगे।
कांग्रेस ने देश भर में लोगों से राय-मशवरा कर अपना घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं।